होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Kedarnath Mystery: Mahabharat से जुड़ा है Kedarnath का रहस्य, जानें क्यों यहां त्रिकोण रूप में पूजे जाते हैं Lord Shiva

By Astro panchang | Jun 02, 2026

शिव पुराण में 12 ज्योतिर्लिंग का उल्लेख मिलता है, जिनको द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। भगवान शिव को समर्पित ज्योतिर्लिंग देश के अलग-अलग जगहों पर स्थापित हैं। ज्योतिर्लिंगों को भगवान शिव की शक्ति का केंद्र माना जाता है। वहीं 12 ज्योतिर्लिंगों में केदारनाथ भी शामिल है। केदारनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग का आध्यात्मिक महत्व बेहद अनोखा है। केदारनाथ मंदिर में शिवलिंग त्रिकोणीय आकार का है। यह एक विशाल चट्टान का हिस्सा है, जिसको स्वयंभू माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि केदारनाथ का शिवलिंग त्रिभुजाकार क्यों है। 

त्रिभुजाकार शिवलिंग

पौराणिक कथा के मुताबिक महाभारत के युद्ध के बाद पांडवों को अपने कुल के लोगों की हत्या करने के बाद पछतावा हुआ। पांडव मृत्यु के पाप से छुटकारा पाना चाहते थे। इसलिए पांडव भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते थे, लेकिन भगवान शिव पांडवों से नाराज थे, जिस कारण उनको दर्शन नहीं देना चाहते थे। पांडवों से भगवान शिव रुष्ट थे, इसलिए पांडवों से बचने के लिए महादेव ने बैल का रूप धारण किया। लेकिन भीम बेहद शक्तिशाली थे। भीम ने भगवान शिव को पहचान लिया।

जब महादेव भीम से बचने के लिए धरती में समाने लगे, तो भीम ने शिव को पकड़ने की कोशिश की। बैल का पूरा हिस्सा धरती में धस गया, लेकिन पीठ का हिस्सा वहीं रह गया, आज वही त्रिकोणीय शिवलिंग भगवान शिव के रूप में पूजा जाता है।

केदारनाथ मंदिर विशाल पठार के बीच में बना है। 8वीं शताब्दी में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने केदारनाथ मंदिर का निर्माण कराया था। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर नंदी बैल की एक विशाल प्रतिमा मौजूद है, इस मंदिर का शिवलिंग त्रिदेवों का प्रतीक माना जाता है।

दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु

केदारनाथ में शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पर आते हैं। वहीं मंदिर में दर्शन करने से भक्तों के मन को शांति मिलती है। स्कंद पुराण के केदारखंड में केदारनाथ के त्रिभुजाकार शिवलिंग के बारे में वर्णन मिलता है। इस बार 22 अप्रैल से केदारनाथ मंदिर की यात्रा शुरू हो गई है। वहीं मंदिर के कपाट नवंबर तक खुले रहेंगे।

बता दें कि केदारनाथ के अलावा भगवान शिव के अंग अलग-अलग जगहों पर प्रकट हुए, जिनको आज पंचकेदार के नाम से जाना जाता है।

पंचकेदार
केदारनाथ 
तुंगनाथ
रुद्रनाथ
मदमहेश्वर
कल्पेश्वर
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.