होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Linga Bhairavi Temple: Adiyogi के पास स्थित Linga Bhairavi मंदिर, जहां पीरियड्स में No Ban, जानें कैसे पहुंचें

By Astro panchang | Feb 10, 2026

भारत के तमिलनाडु में स्थित लिंग भैरवी मंदिर को एक चमत्कारी मंदिर माना जाता है। यह एक ऐसा मंदिर है, जहां पर पारंपरिक ढंग से देवी की पूजा होती है। यहां पर महिलाओं के लिए मासिक धर्म को अशुभ नहीं माना जाता है। महिलाएं इस मंदिर में पीरियड के दौरान भी दर्शन के लिए आ सकती हैं। यह मंदिर इसलिए भी चर्चा में हैं, क्योंकि हाल ही में इस मंदिर में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने निर्देशक/फिल्ममेकर राज निदीमोरू से शादी रचाई है।

एक्ट्रेस सामंथा ने अपनी शादी की रस्में बेहद निजी और शांति भरे अंदाज में रचाई थी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लिंग भैरवी मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि यह मंदिर क्यों खास है और आप य़हां दर्शन के लिए कैसे आ सकते हैं।

लिंग भैरवी मंदिर

लिंग भैरवी मंदिर एक आश्रम में स्थित है, जोकि तमिलनाडु के कोयंबटूर में है। ईशा योग सेंटर के परिसर के अंदर यह मंदिर बना है। अगर आप कोयम्बटूर शहर से यहां पर दर्शन का प्लान बना रही हैं, तो करीब 30 किमी पश्चिम में आपको यात्रा करना होगा।

ऐसे पहुंचे मंदिर

आप ट्रेन, बस, टैक्सी और कार से लिंग भैरवी मंदिर आ सकते हैं। यहां पर पहुंचने की अच्छी सुविधा है। इसलिए यात्रा में परेशानी नहीं होगी। कोयम्बटूर रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी करीब 30 किमी दूर है।

अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं, तो आप कोयम्बटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कैब या टैक्सी लेकर यहां आ सकते हैं।

कोयम्बटूर से ईशा सेंटर के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर आने के लिए आप एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसें मिल जाती हैं।

आप रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से टैक्सी भी बुक की जा सकती है।

अगर आप अपनी गाड़ी से यहां आ रहे हैं, तो कोयम्बटूर से पेरूर/सिरुवानी रोड- उक्कदम-अलंदुरई और इरुतुपल्लम जंक्शन पहुंचे। फिर 8 किमी आगे पूंदी से 2 किमी पहले आपको लिंग भैरवी मंदिर मिल जाएगा।

मंदिर की खासियत

इस मंदिर में स्थापित देवी की मूर्ति एक लिंग रूप में है। लिंग भैरवी मंदिर महिलात्मक शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

इस मंदिर के परिसर में विशाल आदियोगी, शिवा का स्टेच्यू है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.