होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए समय और अन्य जानकारी

By Astro panchang | Dec 06, 2020

दिसंबर 2020 के महीने में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। आपको बता दें कि इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगने वाला है। यह इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटा होगी।  सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 07 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगा और  फिर 14 दिसंबर और 15 दिसंबर की मध्यरात्रि 12:23 बजे खत्म हो जाएगा।  इससे पहले भी 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।

सूर्य ग्रहण की तारीख और समय अवधि
सूर्य ग्रहण - 14 दिसंबर
सूर्य ग्रहण की शुरुआत  -  शाम को 7 बजकर 3 मिनट से
सूर्य ग्रहण की समाप्ति- 14 दिसंबर की मध्यरात्रि 12 बजकर 23 मिनट (15 दिसंबर)
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि- 5 घंटा

जून 2020 में लगा था पहला सूर्य ग्रहण
साल 2020 में कुल 6 ग्रहण हुए।  इसमें से 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण हैं।  इसमें से पहला सूर्य ग्रहण 21 जून 2020 को लगा था और दूसरा चंद्र ग्रहण 14 दिसंबर 2020 को लगने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा जिससे सभी राशि के जातकों के जीवन में बदलाव होगा।
 

इसे भी पढ़ें: 12 साल बाद मकर राशि में किया गुरु ने प्रवेश, इन राशि वालों के लिए है बहुत शुभ संकेत


सूर्य ग्रहण कहाँ-कहाँ दिखेगा
सूर्य ग्रहण भारत के अलावा सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड, श्रीलंका और बोर्नियो में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये काम
भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखेगा इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। सूर्य ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत से लेकर सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक भगवान का ध्यान करना चाहिए। भगवान के मंत्रों का जाप करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मकता बढ़ जाती है जिससे बचने के लिए भगवान का ध्यान करना अच्छा होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान पके हुए खाने या फिर खाने-पीने की किसी भी चीज में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पके खाने में तुलसी के पत्ते डाल देने से खाना अशुद्ध होने से बच जाता है। घर में गंगाजल का छिड़काव करें। सूर्य ग्रहण के बाद पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करें।सूर्य ग्रहण के बाद दान-पुण्य करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें ये काम
सूर्य ग्रहण में सूतक के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस दौरान बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। सूर्य ग्रहण में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के वक्त भोजन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति को इस समय भोजन और पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय वो लोग भोजन और पानी का सेवन कर सकते हैं जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है या जिनकी तबीयत खराब है। इसके अलावा बच्चे और बुर्जुर्ग व्यक्ति भी भोजन और पानी का सेवन कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.