होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानें आपके शरीर के तिल आपके बारे में क्या कहते हैं

By Astro panchang | Feb 15, 2020

शरीर पर तिल का होना आम बात है। हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं ना कहीं तिल अवश्य होते हैं। बहुत लोग तिल के महत्त्व से आंजान होते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार देखे तो शरीर पर किसी भी तरह के निशान या तिल का होना, इंसान के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में कई गुप्त राज़ बताता है। आइए जानते है शरीर के तिल क्या राज़ बताते है आपके जीवन के बारे में-

सिर पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के सिर पर दाई तरफ तिल होता है वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है, ऐसा व्यक्ति स्वयं की मेहनत से जीवन में प्रसिद्धि हासिल करता है।

जिस भी व्यक्ति के सिर पर बाई तरफ तिल होता है उस व्यक्ति को अपने लक्ष्य को हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जिस भी व्यक्ति के सिर के बीच में तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवन में एक अच्छी किस्मत का निर्माण करता है।

माथे पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के माथे के दाई तरफ तिल होता है उस व्यक्ति को जीवन में एक समय के बाद ही धन की प्राप्ति होती है।

जिस भी व्यक्ति के माथे के बाई तरफ तिल होता है उस व्यक्ति का जीवन तनाव में गुजरता है।

जिस भी व्यक्ति के माथे के बीच में तिल होता है वह व्यक्ति अपने लक्ष्यो को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते है, परंतु इन्हें काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ता है।

भौहों पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के भौह के दाई तरफ तिल होता है उस व्यक्ति का जीवन धन और कामयाबी से भरा होता है।

जिस भी व्यक्ति के भौह के बाई तरफ तिल होता है वह व्यक्ति जिद्दी स्वभाव का होता है।

जिस भी व्यक्ति के दोनों भौहों के बीच में तिल होता है उस व्यक्ति को यात्रा करने का बहुत शौक होता है और ऐसे व्यक्ति को यात्रा करने के अवसर भी मिलते है।

आँख पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति की दाई आँख पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बेहद प्यार करता है और हमेशा अपने जीवनसाथी का साथ देता है।

जिस भी व्यक्ति की बाई आँख पर तिल होता है उस व्यक्ति को जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नाक पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के नाक पर तिल होता है वह व्यक्ति दिल का बहुत साफ होता है और एक अनुशासित जीवन जीता है।

गाल पर तिलों का होना-

जिस भी व्यक्ति की दाई गाल पर तिल होता है वह व्यक्ति हमेंशा अपनी भावनाओ के कारण परेशानियों में फंस जाता है।

जिस भी व्यक्ति की बाई गाल पर तिल होता है उस व्यक्ति को समझना बहुत मुश्किल होता है।

होंठ पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के होंठ के ऊपर तिल होता है वह व्यक्ति बुद्धिमान और प्रेमी स्वभाव का होता है।

जिस भी व्यक्ति के होंठ के नीचे तिल होता है वह व्यक्ति महंगी वस्तु और आरामदायक जीवन का आदि होता है।

कान पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के किसी भी कान पर तिल होता है वह व्यक्ति मौसमी बीमारी से जल्दी प्रभावित हो जाता है और ऐसे व्यक्ति को जीवन में किसी भी चींज की कमी नहीं होती।

गर्दन पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति की गर्दन के दोनों तरफ तिल होता है वह व्यक्ति बड़ी सोच समझ कर अपना काम करता है।

जिस भी व्यक्ति की गर्दन के ठीक बीच में तिल होता है वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है।

जिस भी व्यक्ति की गर्दन के पीछे तिल होता है वह व्यक्ति अधिक क्रोध करने वाला होता है।

कंधे पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के कंधे के दाई तरफ तिल होता है वह व्यक्ति बहुत साहसी स्वभाव का होता है।

जिस भी व्यक्ति के कंधे के बाई तरफ तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित रखता है।

छाती पर तिलों का होना-

जिस भी व्यक्ति के छाती की दाई तरफ तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवनसाथी के लिए ईमानदार होता है।

जिस भी व्यक्ति के छाती की बाई तरफ तिल होता है वह व्यक्ति बेहद आकर्षित होता है और अपने जीवन को खुशी से जीता है।

पेट पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के पेट पर तिल होता है वह व्यक्ति अच्छे खाने का और अच्छे रहन-सहन का शौकिन होता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।

पीठ पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति की पीठ पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने प्रियजनो और दोस्तो से बहुत प्यार करता है और ऐसे व्यक्ति में हर दुविधा का सामना करने की क्षमता होती है।

कमर पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति की कमर पर तिल होता है वह व्यक्ति अपना ज्य़ादातर वक़्त परिवार और दोस्तों के साथ बिताता है।

बाजू पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति की दाई बाजू पर तिल होता है उस व्यक्ति की किसमत बहुत अच्छी होती है।

जिस भी व्यक्ति की बाई बाजू पर तिल होता है वह व्यक्ति व्यापार में अच्छे पैसे कमाता है।

हथेली पर तिलोम का होना-

जिस भी व्यक्ति की दाई हथेली पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने आसपास के लोगों से बहुत प्यार करता है।

जिस भी व्यक्ति की बाई हथेली पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत धन कमाता है।

पैरों पर तिल होना-

जिस भी व्यक्ति के दाएँ पैर पर तिल होता है वह व्यक्ति बुद्धिमान और सुलझा हुआ होता है।

जिस भी व्यक्ति के बाएँ पैर पर तिल होता है वह व्यक्ति घुमने का शौकिन होता है और बहुत मेहनती होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.