होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए शिवजी के अभिषेक के दौरान किन चीजों का करें प्रयोग और किन बातों का रखें विशेष ध्यान

By Astro panchang | Jul 17, 2020

सनातन धर्म के अनुसार श्रावण मास हिंदू धर्म में बहुत विशेष माना जाता है। इस महीने में शिवजी के व्रत रखे जाते हैं और उनकी पूजा की जाते हैं और श्रावण मास में पूजा की विधि में शिवजी का अभिषेक सबसे महत्वपूर्ण होता है।शास्त्रों के अनुसार भोले भंडारी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा तरीका इनके लिंग रूप यानि इनके शिवलिंग का अभिषेक करना है। यही कारण है महाशिवरात्रि के खास अवसर पर भगवान शंकर के भक्त विधि पूर्वक अभिषेक करते हैं। हिंदू धर्म में शिव जी के कई प्रकार के अभिषेक के बारे में बताया गया है। 

मगर कुछ ही लोग हैं जिन्हें अभिषेक की सही विधि पता है। यही कारण है कि वो इनकी कृपा से वंचित रह जाते हैं।क्योंकि उन्हें ये नहीं पता होता है कि वो गलती क्या कर रहे हैं, इसलिए वो अधूरी जानकारी के साथ ही शिव जी की पूजा करने में लगे लग जाते हैं।अगर आप भी शिव जी प्रसन्न करने के लिए उनका अभिषेक करने का सोच रहे हैं तो इससे पहले आप एक बार नीचे बताई गई बातों को अच्छे से पढ़े। ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि शिव अभिषेक में निम्न चीज़ों का उपयोग न किया जाए तो पूजा अधूरी मानी जाती है।शिव जी की कृपा पाने के लिए महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन ये 10 शिवाभिषेक ज़रूर करने चाहिए -

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान शिव के अभिषेक से जुड़ी विधि बताई गई हैं, जिनमें कुछ ऐसी चीज़ों का जिक्र का गया है, जिनका उपयोग करना बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा शिव पुराण के अनुसार आगे बताई जानें वाली चीजों से शिवलिंग का अभिषेक स्नान करने से भगतों की सभी तरह इच्छाएं पूरी होती हैं।

1.शहद - जो भक्त महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का शहद से अभिषेक करता है उसकी वाणी में मिठास आने लगती है।

2.गाय का दूध - गाय के दूध से अभिषेक करने से व्यक्ति को शिव शंकर से उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3.गाय के दूध से बना शुद्ध दही - फाल्गुन माह की चतुर्थी तिथि यानि महाशिवरात्रि के पावन दिन शिव जी का दही से अभिषेक करने से व्यक्ति के स्वभाव में गंभीरता आने लगती है।

4.गाय के दूध से बना शुद्ध घी - शिवलिंग पर गाय के शुद्ध घी से अभिषेक करने से व्यक्ति के शरीर में दिव्य शक्ति का संचार होता है।

5.चंदन का सुंगधित ईत्र - चंदन के सुंगधित ईत्र से शि‍व जी का अभिषेक करने से विचारों में पवित्र आती हैं।

6.शुद्ध चंदन- जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध चंदन से भोलेनाथ का अभिषेक करता है उसका व्यक्तित्व आकर्षक होने लगता है तथा उसे समाज में मान-सम्मान प्राप्त होने लगता है।

7.शुद्ध केसर - महाशिवरात्र के दिन शुद्ध केसर से शिव जी का अभिषेक करने से व्यक्ति में सौम्यता आने लगती है।

8.गंगाजल - जो जातक शिवरात्रि पर गंगाधर भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करके उन्हें भांग का भोग लगाता है उसके मन के विकार और बुराइयां दूर होने लगती हैं।

9.शक्कर - महाशिवरात्रि के पवित्र दिन त्रिलोनाथ शिव शंभू सबके स्वामी का अगर शक्कर से अभिषेक किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ती है।

 
किन चीजों का प्रयोग अभिषेक के दौरान कभी भी नहीं करना चाहिए

इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें भी है जिन्हें शिवजी की पूजा के दौरान शामिल करने से मना किया जाता है। माना जाता है कि उन चीजों का प्रयोग पूजा के दौरान करने से पूजा सफल नहीं मानी जाती।

 
तुलसी - भगवान शिव ने जालंधर नामक राक्षस का वध किया था पति की मृत्यु के बाद जालंधर की पत्नी वृंदा तुलसी का पौधा बन गई थी। यही कारण है कि तुलसी को शिवजी की पूजा में शामिल नहीं किया जाता।

शंख - भगवान शिव की पूजा के दौरान शंख को वर्जित माना जाता है। शंखचूड़ नामक दैत्य से सभी देवता परेशान थे। जिसके बाद शिव जी ने शंखचूड़ नामक दैत्य का वध किया था। शंखचुढ के शरीर की भसम से ही शंख का जन्म हुआ यही कारण है कि शंख का प्रयोग नही किया जाता।

नारियल पानी - शिव लिंग पर नारियल तो चढ़ाया जाता है लेकिन कभी भी नारियल का जल शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जाता। क्योंकि नारियल के जल को लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

केतकी फूल - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केतकी के फूल ने ब्रह्मा जी के झूठ में उनका साथ दिया था। जिससे क्रोधित होकर शिवजी ने केतकी फूल को श्राप दिया था कि उसे कभी भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाया जायेगा।

हल्दी - शिवलिंग पर कभी भी हल्दी नहीं चढ़ाई जाती क्योंकि हल्दी का प्रयोग महिलाओं की सुंदरता के लिए किया जाता है और शिवलिंग को शिवजी का स्वरूप माना जाता है इसलिए शिवलिंग पर कभी हल्दी नहीं चढ़ाई जाती।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.