होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए सपने में बार-बार नाग दिखने का क्या है राज़- नागपंचमी

By Astro panchang | Jul 24, 2020

इंसान अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखता है।कभी बहुत खुशी होती है तो कभी बहुत दुख। ग्रह चाल को देखते हुए कालसर्प दोष को एक ऐसा योग माना गया है।अगर जिसके यह दोष लग जाए तो उसे जिंदगी में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।कालसर्प दोष और शनि की साढ़ेसाती का नाम सुनकर ही लोग घबरा जाते हैं क्योंकि यह दोनों योग इंसान की जिंदगी में बहुत कठिनाइयां लाते हैं। इसी वजह से इस दोष को अशुभ माना गया है। किसी भी इंसान की जन्म कुंडली को देख कर उसके कालसर्प दोष को पहचाना जा सकता है।अगर जन्म कुंडली नहीं है तो एक और तरीका है कालसर्प दोष को पहचानने का।अगर उस इंसान के सपने में बार बार सांप को देखा जाए तो मान ले कि उसकी कुंडली में कालसर्प दोष है।

कालसर्प दोष में इंसान की जिंदगी में बहुत कठिनाई आती है जैसे कि संतान में देरी,विवाह में कठिनाई,धन अभाव, दांपत्य जीवन में अशांति, स्वास्थ्य हानि आदि जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।काल सर्प का सामान्य अर्थ ये है कि जब ग्रह स्थिति आएगी तब सर्प के डस के समान कष्ट होगा। पुराने समय में राहु तथा अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर कालसर्प का आंकलन किया जाता था। वर्तमान समय में महान विद्वानों के अनुसार कालसर्प योग की जो परिभाषा दी गई है उसके अनुसार जन्म कुण्डली में सभी ग्रह राहु केतु के बीच में हों या केतु राहु के बीच में हों तो काल सर्प योग बनता है।

कालसर्प दोष का निवारण

कालसर्प दोष से निज़ात पाने के लिए बारह ज्योतिर्लिंग के अभिषेक एवं शांति का विधान बताया गया है। यदि द्वादश ज्योतिर्लिंग में से केवल एक नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का नागपंचमी के दिन अभिषेक, पूजा किया जाए तो इस दोष से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है।है।

कालसर्प योग के प्रकार

प्रत्येक भाव के लिए ज्योतिष शास्त्र में अलग अलग कालसर्प योग के नाम दिये गये हैं। इन कालसर्प योगों के प्रभाव में भी काफी कुछ अंतर पाया जाता है जैसे प्रथम भाव में कालसर्प योग होने पर अनन्त कालसर्प योग बनता है।यह योग 12 प्रकार का स्थान अनुसार है। इनके नाम अनंत, कुलिक, वासुकि, शंखपाल, पदम्, महापदम, तक्षक, कर्कोटक, शंखचूड़, धातक, विषधर और शेषनाग है। इनके फल भी अलग-अलग है। रुद्रो के नाम अनुसार कालसर्प दोषो को बांटा गया है।

तो अब आइए जानते हैं की किसी इंसान की जन्मकुंडली ना होने पर उसकी कुंडली में कालसर्प दोष की पहचान का कैसे पता लगाएं।तो आइए जानते हैं उन सब सपनों के बारे में जिनमें कालसर्प दोष होने का इशारा मिलता है।

1. यदि कोई इंसान सपने में यह देखता है कि सांप उसकी ओर आ रहा है या उसका पीछा कर रहा है तो यह कालसर्प दोष का संकेत है क्योंकि सपने में सांप का दिखना, उसका हमारी ओर आना या फिर उसका पीछा करना यह सब संकेत कालसर्प योग को दर्शाते हैं।

2. यदि किसी इंसान को अपने सपने में पानी पर तैरता हुआ सांप दिखाई दे तो उसे भी कालसर्प दोष का संकेत ही समझना चाहिए क्योंकि सांप का पानी पर तैरना और तैरते तैरते हमारी ओर आना यह सब संकेत कालसर्प दोष को दर्शाते हैं।

3. यदि किसी इंसान के सपने में कोई सांप उसे काटता हुआ नजर आए या फिर उसके हर सपने में सांप उसे काटने की कोशिश करें तो मान लीजिए कि उसकी कुंडली में कालसर्प दोष विराजित है।

4. यदि किसी इंसान को अपने सपने में बहुत सारे सांप दिखाई दे या इंसान अपने सपने में खुद को उन सब सांपों के बीच में पाएं तो समझ लीजिए कि उसकी जन्मकुंडली में कालसर्प दोष है।

5. यदि किसी इंसान को अपने सपने में सांपों का एक जोड़ा दिखे जो उसकी ओर आ रहा हो या फिर किसी इंसान को अपने सपने में यह दिखे की सांप का जोड़ा उस इंसान के हाथों पैरों पर लिपटा हुआ है। तो मान लीजिए की उस इंसान की कुंडली में कालसर्प दोष है।

6. अगर किसी इंसान को अपने सपने में उड़ता हुआ सांप या फिर उछलता हुआ सांप दिखाई दे तो यह संकेत भी कालसर्प दोष को दर्शाते हैं क्योंकि सपने में सांपों का बार-बार देखना या उनका हमारी ओर आना यह सब संकेत दर्शाते हैं कि उस इंसान की जन्म कुंडली में कालसर्प दोष है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.