होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्यों है यह इतना खास

By Astro panchang | Jun 05, 2021

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने वाला है। इस दिन ज्येष्ठ मास की आमावस्या तिथि है। इसके साथ ही इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है। इस वजह से इस सूर्य ग्रहण का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले 26 मई को इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण लग चुका है। साल 2021 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 10 जून का सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जो भारत में न के बराबर दिखाई देगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय और यह कहाँ-कहाँ दिखाई देगा - 

सूर्य ग्रहण की तारीख और समय अवधि
सूर्य ग्रहण की तारीख - 10 जून 2021>
सूर्य ग्रहण की शुरुआत  -  दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से 
सूर्य ग्रहण की समाप्ति - शाम के 6 बजकर 41 मिनट तक
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि- 5 घंटा

नोट : यह आंशिक सूर्य ग्रहण है इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण कहाँ-कहाँ दिखेगा
भारत में यह ग्रहण पूर्वोत्‍तर के कुछ राज्‍यों, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ इलाकों में देखा जा सकेगा। भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और आइसलैंड में दिखाई देगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.