होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

राशि के अनुसार जानें किस प्रोफेशन में बना सकते हैं अपना सफल करियर

By Astro panchang | Aug 16, 2020

हमारे देश में लोग धर्म राशि ज्योतिष इन सब में अत्यधिक विश्वास करते है। उनके अनुसार शुभ मुहूर्त में काम किया जाए तो वह काम बेहद सफल रहता है और अगर तुम राशिफल के अनुसार नियमों का पालन करते हो तो तुम्हें कभी समस्या नहीं होगी और माना जाता है अगर तुम राशिफल के अनुसार ही अपना करियर चुनते हो तो तुम्हें अपने करियर में सफलता ही मिलेगी। अक्सर करियर चुनने में कुछ लोग गलतियां कर जाते हैं और बाद में इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। अगर करियर में सक्सेस नहीं मिलती है तो हम उस करियर को बीच में ही छोड़ देते हैं या फिर अपनी किस्मत को दोष देकर नाकामयाबी से दोस्ती कर लेते हैं और उसी के साथ जीना सीख जाते हैं। ज्योतिष विज्ञान का कहना है कि हमें अपनी जन्म राशि के अनुसार ही अपना करियर या व्यवसाय चुनना चाहिए ऐसा करने से हमें इस क्षेत्र में अपार सफलता मिलती है।

राशि से हमारी रुचि, भौतिक प्रतिभा और हमारी असली क्षमता का पता चलता है। ऐसे समय में अगर हमें अपने रूचि और प्रतिभा के अनुसार ही काम मिले तो हम उसमें अधिक कामयाबी पाने में सफल रहते है। इसलिए हमेशा अपनी राशि के अनुसार ही अपना करियर चुनना चाहिए।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगो का प्रमुख घर शनि होता हैं इन पर शनिदेव की कृपया होती हैं। इ्न्हें शांति से काम करना पसंद होता है। इस राशि के जातक रिसर्च, शिक्षण कार्य, ज्योति-तांत्रिक, प्राकृतिक, उपचारक, दार्शनिक, चिकित्सकीय, कम्प्यूटर, वायुयान, मैकेनिक, बीमा, ठेकेदारी आदि जैसे कामों को करना पसंद होता हैं।

मकर: मकर राशि वाले लोग को अपने भविष्य के लिए प्रबंधन, बीमा विभाग, बिजली, कमिशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी आदि क्षेत्र में ही कार्य करना चाहिए क्योंकि इस राशि के अधिकतर लोग इसी में रुचि लेते हैं।मकर राशि पर भी शनि देव की कृपया बनी रहती है इसलिए इन्हें यह काम करने चाहिए और काम शुरू करने से पहले शनि देव को जरूर याद करना चाहिए।

मीन: मीन राशि के लोगो के ग्रह स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। ब्रहस्पति देव को शांत माना जाता है। इसलिए मीन राशि के लोगों को भलाई के काम करने चाहिए और अपने काम को ईमानदारी से निभाना भी चाहिए। मीन राशि वालों को एनजीओ, अध्यापन, लेखक, संपादक, शिक्षा विभाग, कानून, वकालत, लेखन, कार्य, क्लर्क, उपदेशक, स्वतंत्रता सेनानी, दार्शनिक, धर्म सुधारक, प्रकाशन जैसे प्रोफेशन्स में अधिक कामयाबी मिलती है।

धनु: धनु राशि वाले लोग अत्यधिक ज्ञानी होते हैं क्योंकि धनु राशि के गुरु बृहस्पति हैं और बृहस्पति देव की कृपा से ही मीन राशि के लोगों में बुद्धि का संग्रह होता है। इसलिए धनु राशि के लोगों को अध्ययन कार्य पढ़ाई लिखाई उन सब में अपना करियर शुरू करना चाहिए। इसलिए आप लेखन, सम्पादन, अध्यापन, लिपिक, अनाज, दलाली, शेयर, मछली, कमीशन, एजेंट, आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में खूब सफलता पाते हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के ग्रह मंगल है और मंगल राशि वाले लोग ताकत और साहस से भरपूर होते है। वृश्चिक राशि वालों को साहस के साथ ही मंगल भूमि, सेना, खेल, साहसिक कार्य, इंजीनियरिंग आदि का कारक होता है। अतः वृश्चिक राशि वालों को इन क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहिए।

तुला: तुला राशि वालों के ऊपर भी शुक्र का प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह कला, सौंदर्य, नृत्य-संगीत, अभिनय, लेखन आदि का कारक होता है। अतः इस राशि वाले जातकों को शुक्र ग्रह से संबंधित प्रोफेशन्स में अधिक सफलता मिलने की संभावना रहती है।

कन्या: कन्या राशि पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है  और बुध ग्रह को तेज दिमाग या बुद्धि दाता के रूप में देखा जाता है। इस राशि वाले गणित, बैंकिंग, तार्किक विषयों, लेखन, संवाद, मीडिया, कम्यूनिकेश आदि क्षेत्र कामयाब होते हैं।

सिंह: सिंर राशि वाले सबसे बेहतर लीडर होते हैं। इनके अंदर स्वभाविक रूप से ही नेतृत्व की क्षमता का गुण विकसित होता है क्योंकि सूर्य का प्रभाव इनपर अधिक होता है और सूर्य ग्रह सदैव उच्च कार्यो के लिए माने जाते हैं।इन राशि वालो को ली़डर, राजा, प्रशासनिक अधिकारी, सरकारी सेवा में उच्च अधिकारी, रानीति, सरकारी जॉब, औषधि, स्टाक एक्सचेंज, कपड़ा, रूई, स्टेशनरी एवं फल आदि से संबंधित क्षेत्रों में बड़ी कामयाबी मिलती है।

कर्क: कर्क राशि के ग्रह चंद्रमा हैं, ये उन्ही की राशि है और चंद्रमा जल एवं तरल पदार्थों का कारक होता
है। ऐसे में कर्क राशि वालों को जल और तरल पदार्थों उदाहरण के लिए कोल्ड्रिंग्स, बर्फ, समुद्री जहाज, नाव, फिशिंग आदि से संबंधित कारोबार या नौकरी-पेशे में अधिक कामयाबी मिलने की उम्मीद रहती है इसलिए इन्हें ऐसे ही काम चुनने चाहिए।

मिथुन: मिथुन राशि वाले लोग गणित, बैंकिंग, तर्क वाले विषयों, लेखन, संवाद, मीडिया, कम्यूनिकेश आदि क्षेत्रों में कामयाब होते है। असल में मिथुन राशि वालों के ऊपर बुध ग्रह की कृपा अधिक बनी होती है।

वृष: वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते है। शुक्र ग्रह कला, सौंदर्य, नृत्य-संगीत, अभिनय, लेखन आदि का कारक होता है। इसलिए वृष राशि वाले लोगो को शुक्र ग्रह से संबंधित प्रोफेशन्स में अधिक सफलता मिलने की संभावना रहती है।

मेष: मेष राशि वालों के ऊपर भी मंगल ग्रह का अधिक प्रभाव होता है और जैसे कि मंगल भूमि, सेना, खेल, साहसिक कार्य, इंजीनियरिंग आदि का कारक होता है। इसलिए मेष राशि वालों को मंगल से संबंधित कार्य क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहिए।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.