होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

घर में सुख समृधि के लिए जरूर अपनाए कपूर के ये चमत्कारी टोटके

By Astro panchang | Dec 07, 2019

कपूर जिसे सब लोग मंदिर में पूजा के समय इस्तेमाल करते है, वही कपूर आपकी सोयी किस्मत जगाने में भी बहुत प्रभावशाली होता है। कपूर जिसके चमत्कारी प्रभाव के बारे में लोगों को नहीं पता, आज हम उसी कपूर के कुछ ऐसे टोटके लेकर आए है जो घर में काफी सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। कपूर को पूजा करते वक़्त वातावरण में खुशबू फैलाने के लिए जलाया जाता है जिससे मन और घर में शांति आती है। ज्योतिष शास्त्र में कपूर के बहुत से ऐसे टोटके है बहुत लाभदायक हैं, आइए जानते है उन्ही कुछ चमत्कारी टोटके के बारे में:

देवताओं को करें खुश

देवी-देवताओं को खुश करने के लिए लोग काफी मशक्क्त करते है, लेकिन आपको बता दें कि देवी-देवताओं को खुश करने के लिए कपूर का इस्तेमाल एक आसान तरीका है। पूजा करते वक़्त हमेशा घर में कपूर जलाएं और सारे घर के कोने में उसके धुंए को घुमाएं।

पितृदोष से पाएं मुक्ति

कपूर के कमाल से पितृदोष खत्म होता है। अगर आपके जीवन में भी पितृदोष जैसी समस्या है तो नियमित रूप से तीनों समय घी में भिगोकर कपूर को जलाए। आमतौर पर पितृदोष राहु और केतु का प्रभाव होता है, जो कि  कपूर की मदद से चला जाता हैं।

दुर्घटना से बचने के लिए

कहते है शानि कि बुरी दृष्टि होने के कारण दुर्घटनाएं होने लगती हैं, अगर आपके साथ भी काफी दुर्घटना घटती रहती है तो रोज हनुमान चालीसा पढ़ें और उसके बाद घर में कपूर जलायें। जिस घर में रोज कपूर जलाई जाती है उस घर में कभी भी दुर्घटना नहीं होती।

ग्रह शांति के लिए

घर में कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां बन जाती है जब लड़ाई झगडे होने लगते हैं। अगर आपके घर में भी काफी अनबन या फिर चिड़चिड़ापन रहता है, तो प्रतिदिन घर में आटे का दीया बनाकर उसमें घी डालकर जलाएं और सारे घर में कपूर की खुशबू फैलाएं। घर से चिड़चिड़ापन हटाने के लिए कपूर बहुत फायदेमंद होता है।

धन प्राप्ति के लिए

धन एक ऐसी चीज है जो सिर्फ आती हुई ही अच्छी लगती है, लेकिन फिर भी अगर आपके घर में धन संबंधी दिक्कतें आती है तो गुलाब के फूल पर दो कपूर रखें और उसे जला दें। अब जले हुए फूल को अपने मन्दिर में रख दें। नियमित रूप से इस कार्य को 43 दिन करने से घर में धन की प्राप्ति होगी और जा रहा धन भी रुक जाएगा।

 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.