होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

July Vrat And Festival List: July 2026 में रहेगी धर्म-कर्म की धूम, Jagannath Rath Yatra से शुरू होगा Sawan का महीना

By Astro panchang | Jul 02, 2026

हिंदू धर्म में हर महीने का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। वहीं जुलाई 2026 का महीना इस दृष्टि से खास है। जुलाई 2026 का महीना कई प्रमुख व्रत, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों से भरा है। इस महीने में आषाढ़ और श्रावण जैसे पवित्र महीने का संयोग बनने से भगवान विष्णु, शिव और, जगन्नाथ, गुरु पूर्णिमा और देवशयनी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे।

इसी महीने से चातुर्मास की शुरूआत होगी। इस दौरान साधु-संत एक स्थान पर रहकर साधना करते हैं। वहीं श्रद्धालु दान-पुण्य, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ का विशेष महत्व मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी जुलाई के सभी व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियां, महत्व और पूजा से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जुलाई 2026 व्रत एवं त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

03 जुलाई - कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी
 
07 जुलाई - कालाष्टमी
 
10 जुलाई - योगिनी एकादशी व्रत, अवतार मेहेर बाबा मौन पर्व।
 
12 जुलाई -  रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, रोहिणी व्रत
 
14 जुलाई - भौमवती अमावस्या, हलहारिणी आषाढ़ी अमावस्या।
 
15 जुलाई - आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ। 
 
16 जुलाई - जगन्नाथ रथयात्रा, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा। 
 
17 जुलाई - विनायक चतुर्थी, सूर्य कर्क संक्रांति
 
21 जुलाई - मासिक दुर्गाष्टमी, मां ताप्ती जयंती
 
23 जुलाई - गुप्त नवरात्रि नवमी पूजन, भड़ली नवमी
 
24 जुलाई - आशा दशमी व्रत
 
25 जुलाई - देवशयनी एकादशी व्रत, चातुर्मास का प्रारंभ
 
26 जुलाई - रवि प्रदोष व्रत, वासुदेव, वामन द्वादशी
 
27 जुलाई - मंगला तेरस, विजया-पार्वती व्रत प्रारंभ
 
29 जुलाई - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूजा का दिन 
 
30 जुलाई - श्रावण (सावन) मास प्रारंभ, कांवड़ यात्रा शुरू 
 
बता दें कि 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी से जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु 4 महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके साथ ही सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

वहीं इस बार 30 जुलाई 2026 से भगवान शिव का प्रिय माह सावन का महीना शुरू हो रहा है। यह महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास और पवित्र माना जाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.