होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

राशि के अनुसार करें देवी-देवताओं की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल

By Astro panchang | Mar 24, 2020

हिन्दू धर्म के अनुसार 33 करोड़ देवी- देवता माने जाते हैं, ये सभी विष्णु, शिव,दुर्गा के अवतार माने जाते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार अपनी राशि के अनुसार देवी - देवता की पूजा करी जाए तो भगवान प्रसन्न होते हैं और लाभ प्रदान होता है।
 
पूजा करते समय सावधानी-
जब आप अपनी राशि के अनुसार देवता की पूजा करते हैं तो इससे आपकी दिव्य शक्ति बढ़ती है और और उस देवी-देवता  पर भी ग्रहों की स्थिति बदलने का प्रभाव पड़ता है।आप अपने मुख्य गृह की पूजा कर सकते हैं और जो देवता उस गृह का मालिक है उसकी प्रार्थना भी कर सकते हैं।
 
मेष 
मेष राशि का मालिक मंगल है। इसलिए अपने मंगल गृह को मजबूत करने के लिए मेष राशि वालों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

वृषभ
वृषभ राशि का गृह शुक्र है इसलिए वृष राशि वालों को लक्ष्मी के पूजा करनी चाहिए।

मिथुन
मिथुन राशि का मालिक गृह बुध है। बुध के देवता "श्रीमननारायण' हैं। इसलिए बुध राशि वालों को अच्छे भाग्य के लिए भगवान "श्रीमननारायण' की आराधना करनी चाहिए।

कर्क
कर्क राशि का मालिक गृह चंद्रमा है। देवी गौरी चंद्रमा की देवी हैं। गौरी शांति और दया की देवी हैं इसलिए यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए देवी गौरी की पूजा करनी चाहिए।

सिंह
सिंह राशि का मालिक गृह सूर्य है और इस गृह के मालिक देवता भगवान शिव हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है, अतः सिंह राशि वाले अपने भजनों और पूजा से भगवान शिव को रिझाएँ।

कन्या
कन्या राशि का गृह बुध है। विष्णु के अवतार भगवान "श्रीमननारायण' बुध गृह के मालिक हैं, इसलिए कन्या राशि वालों को अच्छे भाग्य के लिए भगवान "श्रीमननारायण' की पूजा करनी चाहिए।

तुला
तुला राशि का मालिक शुक्र गृह है और शुक्र गृह की स्वामी देवी लक्ष्मी हैं। इसलिए आप देवी लक्ष्मी की आराधना करें, इससे सौभाग्य और धन-धान्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि का मालिक गृह भी मंगल है। इसलिए वृश्चिक राशि वालों को अपना मंगल मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

धनु
धनु राशि का स्वामी वृहस्पति गृह है। वृहस्पति के स्वामी "श्री दक्षिणमूर्ती" हैं जो कि भगवान शिव के अवतार हैं, ये ज्ञान और बुद्धि के देवता है। इसलिए इनका प्रभाव प्राप्त करने के लिए धनु राशि वालों को "श्री दक्षिणमूर्ती" की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

मकर
इस राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए मकर राशि वालों को भी सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

कुंभ
कुंभ राशि का स्वामी भी मंगल है। भगवान शिव मंगल के मालिक हैं, इसलिए कुंभ राशि वालों को पवित्र मन से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

मीन
मीन राशि का मालिक गृह वृहस्पति है। वृहस्पति के स्वामी "श्री दक्षिणमूर्ती" हैं इसलिए मीन राशि वालों को "श्री दक्षिणमूर्ती" की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.