होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस शिवरात्रि इन राशियों पर रहेगा शिव का प्रकोप

By Astro panchang | Feb 20, 2020

शुक्रवार, 21 फरवरी को महाशिवरात्रि है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिव पूजा का महापर्व शिवरात्रि मनाया जाता है। आपको बता दें जब सूर्य कुंभ राशि और चंद्र मकर राशि में होता है, तब फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की रात ये पर्व मनाया जाता है। 21 फरवरी की शाम 5.36 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। शिवरात्रि रात्रि का पर्व है और 21 फरवरी की रात चतुर्दशी तिथि रहेगी, इसलिए इस साल ये पर्व 21 फरवरी को मनाया जाएगा। इस बार शिवरात्रि पर 117 साल बाद शनि और शुक्र का दुर्लभ योग बन रहा है। इससे पहले ऐसा योग 117 साल पहले यानी की 1903 में बना था।

इस योग के बनने से सभी लोगों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा ही पड़ेगा, कुछ पर अच्छा तो कुछ पर बुरा पर प्रभाव पड़ेगा। तो इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस राशि पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ

शनि और शुक्र के इस योग से इस राशि के लोगों का आर्थिक जीवन प्रभावित रहेगा। इतना ही नहीं परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। वृषभ राशि के लोगों को इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए बोलते समय अपनी वाणी पर नियत्रंण रखना होगा।

धनु

इस राशि के लोगों का अपने बिज़नेश पार्टनर से मतभेद हो सकता है। इस दिन आप पार्टनरशिप में कोई कार्य न शुरू करे यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या

इस दिन आपको कार्यक्षेत्र में बाधायें आ सकती है, आपको इसका सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं।

मकर

शनि और शुक्र के इस योग से आपकी राशि में परिवर्तन होगा। राशि में परिवर्तन की वजह से आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती हैं। इसलिए सोच-समझकर व्यय करें ताकी कर्ज में वृद्धि को रोक सके।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.