होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

श्रावण मास में इन राशियों पर होगी भगवान शिव की खास कृपा

By Astro panchang | Jul 16, 2020

श्रावण मास में भगवान शंकर
भगवान शंकर को सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है कहा जाता है, भगवान शिव की शरण में आए भक्तों को भोलेनाथ काल के मुंह से भी बचा लाते हैं। पूरे साल में एक सम्पूर्ण महीना शिवजी को समर्पित होता है इस महीने को सावन के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म अर्थात हिंदू धर्म में सावन माह की बहुत धार्मिक महत्ता है। इस वर्ष सावन जुलाई महीने के पहले हफ्ते में यानि 6 जुलाई से शुरु हो गया है। 

वैसे तो शिव अपने हर भक्त पर भरपूर कृपा बरसाते हैं लेकिन 12 राशियों में से 3 राशियां ऐसी हैं जिन पर शिव जी की विशेष कृपा बरसती है। उनके देवता शिव जी को माना जाता है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी 3 राशियां हैं जिन पर शिव जी की सबसे ज्यादा कृपा होती है और खासतौर पर श्रवण मास में उनकी पूजा करने पर अच्छा फल प्राप्त होता है।

मेष
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है, शिव जी की सबसे प्रिय राशियों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि जिसकी कुंडली में मंगल का बुरा प्रभाव होता है उसे सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। मेष राशि के जातकों पर शिव जी की असीम कृपा होती है। ये लोग बहुत जल्दी धन और वैभव से संपन्न होते हैं। सावन के माह में मेष राशि के जातकों को शिवलिंग पर हर सोमवार जल जरूर चढ़ाना चाहिए।

श्रावण में ऐसा करने से शिव प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना को पूरा करते हैं। भगवान शिव जी की कृपा से मेष राशि के जातकों को व्यापार में बहुत अच्छा फायदा होता है। ऐसी माना जाता है कि इन  लोगों को कठोर तप या आराधना किये बिना ही शिव की कृपा प्राप्त होती है।
 
अगर आपकी राशि मेष है और आप नौकरी की तलाश में हैं तो इस सावन शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करें। भोले शंकर की कृपा से यदि आपने इस सावन ये उपाय कर लिया तो कभी आपको नौकरी में कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

मकर
शनि जिसके स्वामी है, ये मकर राशि भी शिव की प्रिय राशियों में आती है। मकर राशि वाले लोगों पर शिव जी की कृपा रहती है। भगवान शंकर की कृपा से इस राशि के लोगो की हर परेशानी इस सावन में दूर होने वाली है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। लेकिन इसके लिए शिवजी की आराधना इस सावन में करनी होगी।

शंकर भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए आपको हर सोमवार को शिवलिंग पर बेलपत्र को जल में डालकर चढ़ाना है। जल चढ़ाते समय आप महामृत्युंजय का जप करेंगे तो यह अत्यधिक शुभ रहेगा। अगर आपको धनहानि हो रही है तो इस बार सावन में ये परेशानी दूर हो सकती है। यह महीना भोलेनाथ की कृपा से आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली रहने वाला है।

कुंभ
कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव होते हैं लेकिन इन राशियों पर शिव जी की खास कृपा होती है। कहा जाता है कि काल के मुंह से बचाने वाले भोले शंकर इस राशि के वालो की हर मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनकी राशि कुंभ है लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि उन्हें किस देवता की कृपा प्राप्त है इसलिए वो विशेष कृपा के पात्र नहीं बन पाते हैं।

इसलिए इस सावन कुंभ राशि वालो को भी शिव की आराधना करनी चाहिए। शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इस राशि वालों को ज्यादा मुश्किल साधना की जरूरत नहीं होती है। कुंभ राशि वाले लोग यदि रोज़ सिर्फ ओम नम: शिवाय का जाप भी कर लें तो ये भी उनके लिए सबसे शुभ और लाभकारी साबित होता है। यदि आप भोले शंकर से कुछ मांगना चाहते हैं तो इस सावन उनकी आराधना जरूर करें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।
 

इसे भी पढ़ें: जानिए सावन के महीने में क्या करने से और क्या ना करने से महादेव से हो जाते हैं प्रसन्न


Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.