होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अपनी राशि के अनुसार करें होली के रंगों का इस्तेमाल, तभी होगी होली शुभ

By Astro panchang | Mar 07, 2020

रंगों के त्योहार होली को लोग बड़े उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाते हैं। होली पर रंगों का खास महत्व होता है और ज्योतिष विद्या के अनुसार रंग व्यक्ति के जीवन में अलग महत्व रखते हैं। अगर आप अपनी राशि के अनुसार होली के रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो इसका सीधा असर आपकी किस्मत पर पड़ेगा। ज्योतिष विद्या के अनुसार हर राशि का अपना एक स्वामी होता है और हर स्वामी का अपना एक रंग होता है। आईये जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार इस होली आपको कौनसा रंग इस्तेमाल करना चाहिए-
 
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल है इसी कारण ये अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को होली पर लाल, पीले और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए यह रंग इनके लिए शुभ होते हैं।
 
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है इसी कारण ये पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को सफेद, नीले और फिरोजी रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को हरे और काले रंग से होली खेलने से बचना चाहिए।
 
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध है इसी कारण ये वायु तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए।
 
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है इसी कारण ये जल तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को सफ़ेद रंग के कपड़े पहन कर और हरे, पीले, नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। 
 
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है इसी कारण ये अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों से होली खेलनी चाहिए।
 
कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी बुध है इसी कारण ये पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को गहरे हरे रंग से होली खेलनी चाहिए।
 
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र है इसी कारण ये वायु तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को बैंगनी, भूरे और नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
 
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है इसी कारण ये जल तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को लाल, मेहरून और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
 
धनु राशि
धनु राशि का स्वामी गुरु है इसी कारण ये अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को लाल और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
 
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी शनि है इसी कारण ये पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को हल्के नीले और आसमानी रंगों से होली खेलनी चाहिए।
 
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि का स्वामी शनि है इसी कारण ये वायु तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को कालेम बैंगनी और गहरे नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
 
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी गुरु है इसी कारण ये जल तत्व की राशि मानी जाती है। इस राशि के लोगों को पीले या गहरे पीले रंग से होली खेलनी चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.