होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Lord Shiva Temple: Global आस्था की गूंज, Indonesia से New Zealand तक स्थित हैं भगवान Shiva के ये भव्य मंदिर

By Astro panchang | Apr 13, 2026

महाशिवरात्रि का पर्व शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा और अर्चना की जाती है। इस दिन भारत के हर छोटे-बड़े मंदिर में लोग पूजा-उपासना के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिव मंदिर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। भारत के बाहर भी कई फेमस शिव मंदिर हैं, जहां पर भक्त पूजा और दर्शन के लिए आते हैं। ये शिव मंदिर उन देशों में भी हैं, जहां पर भारतीय समुदाय बसता है। उन्होंने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को वहां बनाए रखा है।

बता दें कि इन शिव मंदिरों में शिवलिंग, नाग देवता और पारंपरिक पूजा सामग्री आदि स्थापित होती है। वहीं विदेशी भूमि पर श्रद्धालु महाशिवरात्रि के पर्व पर भजन और आरती के जरिए भगवान शिव की पूजा-आराधना करते हैं। तो आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

थाईलैंड का प्रेह विहार शिव मंदिर

थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर प्रेह विहार मंदिर स्थित है। 
यह मंदिर महादेव को समर्पित है और अपनी प्राचीन वास्तुकला और पर्वतीय लोकेशन के लिए जाना जाता है।
प्रेह विहार मंदिर भारतीय शैली के मंदिरों की याद दिलाता है और विदेशी भक्तों को आकर्षित करता है।

श्रीलंका का मुन्नेश्वरम मंदिर 

श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में मुन्नेश्वरम मंदिर स्थित है। यह भोलेनाथ को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है।
हर साल यहां पर महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ होती है।
यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी प्रसिद्ध है।

ऑकलैंड का शिव मंदिर (न्यूजीलैंड)

ऑकलैंड में स्थित भगवान शिव का यह मंदिर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा स्थापित किया गया है।
यहां हर साल महाशिवरात्रि और अन्य हिंदू त्योहार भी बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं।
मंदिर में नियमित रूप से भजन, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। 

नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल में मौजूद पशुपतिनाथ मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
यह मंदिर काठमांडू के बागमती नदी के किनारे स्थित है और हिंदू धर्म के सबसे पवित्र शिव धामों में से एक है।
महाशिवरात्रि के मौके पर यहां लाखों की संख्या में भक्त जमा होते हैं।

इंडोनेशिया का प्रम्बानन मंदिर

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में प्रम्बानन मंदिर स्थित है।
यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
इस मंदिर की वास्तुकला और नक्काशी आर्कियोलॉजिस्ट और यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मॉरीशस का सागर शिव मंदिर

मॉरीशस के मारे लोटस इलाके में सागर शिव मंदिर स्थित है। 
हिंदू समुदाय के लोगों के लिए यह मंदिर श्रद्धा का केंद्र है। हर साल यहां पर महाशिवरात्रि का आयोजन भव्य तरीके से होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.