होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

दिवाली महापर्व में बाकी हैं कुछ ही दिन, जानें धनतेरस से भाईदूज तक सभी दिनों का शुभ मुहूर्त

By Astro panchang | Nov 11, 2020

दिवाली महापर्व में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं।  दिवाली का महापर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक पाँच दिनों तक चलता है। हिंदू धर्म में दिवाली पर्व का विशेष महत्व है। दिवाली की तैयारियाँ धनतेरस से पहले ही शुरू हो जाती हैं।  ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और समृद्धि- वैभव का आशीर्वाद देती हैं। आज के इस लेख में हम आपको धनतेरस से लेकर भाई दूज तक दिनों का शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं - 

धनतेरस 2020 
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 12 नवंबर की शाम से  त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में धनतेरस की खरीदारी 12 नवंबर को भी की जा सकेगी। हालांकि, उदया तिथि में त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में धनतेरस 13 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस शुभ मुहूर्त-
12 नवंबर को खरीदारी का शुभ मुहूर्त
रात्रि 11 बजकर 30 मिनट से लेकर 01 बजकर 07 बजे तक

13 नवंबर को खरीदारी का शुभ मुहूर्त-
सुबह 05 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 06 मिनट तक
सुबह 11 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 51 बजे तक
दोपहर 03 बजकर 38 मिनट से शाम 05 बजे तक
 

इसे भी पढ़ें: धनतेरस के दिन ये चीज़ें खरीदना है शुभ, जानें धनतेरस का महत्व और पूजा विधि


छोटी दिवाली 2020 (नरक चतुर्दशी) -
इस साल छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी 14 नवंबर को मनाई जाएगी।
 
नरक चतुर्दशी शुभ मुहूर्त 
स्नान का शुभ मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 06 बजकर 43 मिनट तक 
 

इसे भी पढ़ें: जानें नरक चतुर्दशी के दिन क्या करना चाहिए, इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम


दिवाली 2020 -
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली के रूप में मनाते हैं।  इस बार दिवाली 14 नवंबर (शनिवार) को मनाई जाएगी।

लक्ष्मी पूजा 2020 शुभ मुहूर्त 
अमावस्या की तिथि - 14 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से लेकर 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक  
पूजा का शुभ मुहूर्त - 14 नवंबर को शाम 05 बजकर 28 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 24 मिनट तक  
प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 27 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 07 तक  
 

इसे भी पढ़ें: दिवाली के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दिया, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा


गोवर्धन 2020 -
दिवाली के अगले दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाते हैं।  इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गाय की पूजा की जाती है।  

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त-
तिथि - कार्तिक माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (15 नवंबर 2020)
गोवर्धन पूजा सायं काल मुहूर्त - दोपहर बाद 15 बजकर 17 मिनट से शाम 05 बजकर 24 मिनट तक
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 10 बजकर 36 मिनट (15 नवंबर 2020) से
प्रतिपदा तिथि समाप्त - 07 बजकर 05 बजे (16 नवंबर 2020) तक

भाईदूज 2020 शुभ मुहूर्त -
द्वितीया तिथि प्रारंभ- 16 नवंबर 2020 को सुबह 07 बजकर 06 मिनट
भाई दूज तिलक समय- 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
द्वितीया तिथि समाप्त- 17 नवंबर 2020 को सुबह 03 बजकर 56 मिनट
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.