होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Banke Bihari Temple: Banke Bihari Temple में बदलेगा दर्शन का समय, कपाट रहेंगे बंद

By Astro panchang | Mar 03, 2026

आज यानी की 03 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इस दौरान बांके बिहारी मंदिर के दर्शनों में बदलाव किया जाएगा। मंदिर के कपाट चंद्र ग्रहण के समय बंद किए जाएंगे। इसको लेकर मंदिर में व्यवस्था की गई है, साथ ही मंदिर का नया शेड्यूल भी जारी किया गया है। ऐसे में जो भी भक्त बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं, उनको इसका ध्यान रखना होगा। अगर आप भी 03 मार्च 2026 को बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो सुबह 09:00 बजे से पहले और रात को 10 बजे से मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन होंगे।

चंद्र ग्रहण की वजह से समय में होगा बदलाव

03 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर में दर्शन के समय में थोड़ा बदलाव रहेगा। इस दिन सुबह 06:15 मिनट से ठाकुर जी के दर्शन होंगे। वहीं चंद्र ग्रहण की वजह से बांके बिहारी के दर्शन हेतु निर्धारित मंदिर की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इस दिन सुबह 06:15 मिनट से ठाकुर जी के दर्शन होंगे। फिर सुबह 09:00 बजे की आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद सेवायत 05:15 मिनट पर मंदिर में प्रवेश करेंगे। वहीं सुबह के समय 06:25 मिनट पर बांके बिहारी की श्रृंगार आरती होगी।

इसके बाद 06:30 मिनट पर राजभोग सेवा शुरू होगी। राजभोग की आरती 08:30 बजे होगी और मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं सेवायत 09:00 बजे मंदिर से बाहर आ जाएंगे। इसी तरह से शाम 07:00 बजे मंदिर खुलेगा और रात 10:00 बजे तक दर्शन होंगे।

जानिए कब लगेगा चंद्र ग्रहण

03 मार्च 2026 को शाम को चंद्र ग्रहण लगेगा। जिसका सूतक काल भारत भर में मान्य होगा और कई मंदिरों के पट बंद रहेंगे। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है। 03 मार्च 2026 की दोपहर 03:20 मिनट से शुरू होगा और ग्रहण की समाप्ति 06:47 मिनट पर खत्म होगा। खग्रास की अवस्था की शुरूआत शाम 04:34 मिनट से होगी। वहीं 07:00 बजे चंद्र ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इसके बाद मंदिरों में साफ-सफाई की जाएगी। इसलिए मंदिरों के पट सिर्फ ग्रहण के दौरान बंद किए जाएंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.