होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Devuthani Ekadashi पर योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, 20 नवंबर को होगा व्रत

By Astro panchang | Nov 09, 2026

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने की ग्यारहवीं तिथि पर एकादशी का व्रत किया जाता है। साल में करीब 24 यानी की हर महीने में 2 एकादशी तिथि आती है। ऐसे में नवंबर 2026 के महीने में भी दो एकादशी पड़ेंगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवंबर में एकादशी का व्रत कब-कब रखा जाएगा।

नवंबर में एकादशी तिथि

हर महीने में पड़ने वाली एकादशी तो अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस बार यानी की नवंबर में 2 एकादशी तिथि पड़ रही है। जिनमें पहली 'रमा एकादशी' और दूसरी 'देवउठनी एकादशी' है। देवउठनी एकादशी को 'देवोत्थान' और 'प्रबोधिनी एकादशी' भी कहा जाता है।

रमा एकादशी

रमा एकादशी तिथि की शुरूआत - 04 नवंबर 2026 सुबह 11:03 मिनट से

रमा एकादशी तिथि का समापन- 05 नवंबर 2026, सुबह 10:35 मिनट पर

उदया तिथि के हिसाब से रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।

रमा एकादशी व्रत का पारण- 6 नवंबर 2026, सुबह 06:37 मिनट से लेकर 08:48 मिनट तक है।

रमा एकादशी के दिन पूजा के लिए मुहूर्त सुबह 11:43 मिनट से लेकर दोपहर 12:26 मिनट तक रहने वाला है। इस दौरान श्रीविष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहने वाला है।

महत्व

सभी एकादशी की तरह रमा एकादशी का व्रत भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के लिए रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने और विधिविधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इस दिन स्नान-दान और सेवा कर्म का भी विशेष महत्व है। श्रीहरि और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाने के साथ भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना सही माना जाता है।

देवउठनी एकादशी 2026

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाएगा। भारत के अलग-अलग हिस्सों में देवउठनी एकादशी को देवोत्थान और प्रबोधिनी जैसे कई नामों से जाना जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इस दिन से चातुर्मास की अवधि भी खत्म हो जाती है। जिस कारण से एक बार फिर से शादी-मुंडन जैसे मांगलिक कार्य की शुरूआत होती है।

देवउठनी एकादशी तिथि की शुरुआत- 20 नवंबर 2026 को सुबह 07:15 मिनट पर होगी।

देवउठनी एकादशी तिथि का समाप्ति- 21 नवंबर 2026 को सुबह 06:31 मिनट पर

उदया तिथि के आधार पर इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।

इसके अलावा व्रत का पारण 21 नवंबर 2026 को दोपहर 01:11 मिनट से लेकर 03:18 मिनट तक किया जाएगा।

देवउठनी एकादशी पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:45 मिनट से लेकर दोपहर 12:28 मिनट तक रहने वाला है।

महत्व

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी को चातुर्मास खत्म होने का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु 4 महीने के बाद योगनिद्रा से जागते हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर से मांगलिक कार्यों जैसे मुंडन, गृहप्रवेश और विवाह आदि की शुरूआत हो जाती है।

इस दिन भारत के कुछ हिस्सों में तुलसी विवाह भी मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी पर श्रीविष्णु की पूजा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल भविष्य का आशीर्वाद मांगते हैं।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.