होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Bhagwat Geeta: अनिद्रा और चिंता से रातभर नहीं आती है नींद तो सोते समय इस स्थान पर रखे भगवद गीता

By Astro panchang | Apr 30, 2024

सनातन धर्म में भगवद गीता को पवित्र और पूजनीय ग्रंथ माना गया है। यह हिंदू धर्म के महान में से एक है। माना जाता है कि भगवद्गीता में लिखा ज्ञान जीवन के हर मोड़ पर बहुत काम आता है और यह ग्रंथ मार्गदर्शन करता है। इसी वजह से भगवद गीता को पढ़ना बेहद जरूरी बताया गया है। इसके अलावा इस ग्रंथ को अपने पास रखना भी बहुत लाभकारी होता है। वहीं कुछ लोग अपने बैग, पर्स और अलमारी आदि में भगवद गीता रखते हैं। तो वहीं कुछ लोग इसको अपने तकिए के नीचे रख सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या भगवद गीता को तकिए के नीचे रखना चाहिए या नहीं। 

तकिए के नीचे भगवद गीता रखना
तकिए के नीचे भगवद गीता को रखना अच्छा माना जाता है। इसके कई लाभ होते हैं और लाभ के साथ ही कुछ नियम भी होते हैं। लाभ की बात करें, तो भगवद गीता को तकिए के नीचे रखने से नकारात्मकता दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जा आपके पास नहीं आती है।

तकिए के नीचे भगवद गीता को रखने से मन शांत होता है। इससे आपको गहरी नींद आती है और नींद में कोई अवरोध नहीं आता है। इसको तकिए के नीचे रखने से बुरे सपने नहीं आते हैं। हांलाकि भगवद गीता को तकिए के नीचे रखने के कुछ नियम होते हैं। जिनमें से सबसे पहला नियम यह है कि इसको पीले कपड़े में रखना चाहिए।

तकिए के नीचे रखने के लिए भगवद गीता को रेशमी पीले रंग के वस्त्र में रखें। सिर्फ सोने के दौरान ही इसको तकिए के नीचे रखना चाहिए। दिन में भगवद गीता को मंदर या फिर किसी शुद्ध स्थान पर रख दें और रात में इसको फिर अपने पास तकिए के नीचे रख लें।

अगर आप गीता को तकिए के नीचे रखकर सोना चाहते हैं। तो इस बात का ध्यान रखें कि आसपास खाने-पीने का सामान लेकर न बैठें। क्योंकि ऐसा करने से पवित्र ग्रंथ अपवित्र हो जाता है। ऐसे में उससे मिलने वाला शुभ प्रभाव अशुभता का रूप लेकर आपको प्रभावित कर सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.