होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इन देवी देवताओं की पूजा करने से मिलेगा, आपको अपना मनचाहा प्यार आनंदमय होगा जीवन

By Astro panchang | Jul 30, 2020

प्यार, कईयों को तो यह शब्द सुनकर ही अपने प्रेमी या प्रेमिका की याद आ गई होगी। जिंदगी में प्यार एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई पाना चाहता है, हम सब एक दूसरे से प्यार ही तो चाहते हैं। अगर आप भी किसी से दिल से प्यार करते हैं लेकिन उसे पाने के रास्ते में अड़चनें आ रही हैं या रुकावट आ रही है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। 

हम आपको आज कुछ ऐसे अचूक उपाय बताना जा रहे हैं जिसके चलते आप अपना मनचाहा प्यार हासिल कर सकते हैं।आमतौर पर लड़के या लड़की की शादी के लिए ग्रह-नक्षत्र जिम्मेदार होते हैं, पर कई बार प्यार से संबंधित देवता को प्रसन्न करने पर भी अनुकुल परिणाम मिल सकते हैं।हिंदू धर्म में कई ऐसे देवी देवता हैं जिन की आराधना से मनचाहा प्यार मिलता है। 

इसलिए सदियों से लोग अपने प्यार को पाने के लिए इनकी पूजा करते आ रहे हैं। तो अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और उसे अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो आज और अभी से इन देवी देवताओं को मनाने में जुट जाइए।

1. कामदेव : काम का मतलब है प्यार, हसरत, इच्छा और सेक्सुएलिटी। देव का अर्थ है दैवीय या स्वर्गिक। अथर्व वेद में काम को इच्छाओं के लिए कहा गया है न कि सेक्सुअल आनंद के लिए। कामदेव की तुलना अक्सर ग्रीक देवता इरोज से की जाती है। कभी उन्हें पश्चिमी देशों में प्रचलित क्यूपिड के रूप में दिखाया जाता है। कामदेव को ऐसे देवता के रूप में माना जाता है, जो हमारी हसरतों, प्यार और वासना के लिए जिम्मेदार हैं। 

युवा और सुंदर कामदेव भगवान ब्रह्मा के पुत्र माने जाते हैं। उन्हें मनमदन या काम कहा जाता भी है। अगर आप अपना प्यार पाना चाहते हैं तो आपको विशेष रूप से कामदेव को खुश करने की विशेष आवश्यकता हैं।

2. भगवान कृष्ण : कृष्ण हिंदू मान्यताओं के अनुसार रास और रोमांस के देवता माने जाते हैं। प्यार और काम की भावना के लिए उनकी भी आराधना की जाती हैं। जो जोड़ा भगवान कृष्ण और राधा की पूजा करता है, वह जीवनभर एक दूसरे को कृष्ण-राधा की तरह ही प्यार करता है।

3. रति : रति प्रेम, हसरत, वासना और सेक्सुअल आनंद की देवी हैं। माना जाता है कि वह प्रजापति दक्ष की बेटी हैं। वह भगवान कामदेव की सहायक हैं। स्त्रियाँ और लड़कियां अक्सर प्यार और शारीरिक संगति के लिए रति की पूजा करती हैं।

4. भगवान शिव : क्या आप जानते हैं सृष्टि का सबसे प्रेमी जोड़ा किसे कहा जाता है शिव पार्वती का, सबसे पहले प्रेम विवाह भी उन्हीं का माना जाता हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा आराधना करती हैं। 

पूरे देश में भोलेनाथ को इसके लिए खुश करने की परंपरा हैं। महाशिवरात्रि और सोमवार के दिन लड़कियां व्रत रखकर वांछित पार्टनर की मनौती की मनौती मांगती हैं। यह भी कहा जाता है कि सोमवार के दिन व्रत रखने से आपको अपना मनचाहा वर मिलता है और भगवान शिव की तरह प्यार करने वाला जीवनसाथी।

5. चंद्र : चंद्र का मतलब चंद्रमा है। चांद हमेशा से प्यार का प्रतीक रहा हैं। उसके बारे में न जाने प्यार के कितने रूपक गढ़े गए हुए हैं। बहुत सी कविताएँ लिखी गईं हैं। युगों-युगों से ऐसा होता रहा है। चंद्रमा की पूजा से वही प्यार मिलता है, जिसकी आप कामना कर रहे होते हैं। वैसे चंद्रदेव को वासना और शुद्धता का देवता भी माना जाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.