होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Bhai Dooj पर तिलक की थाली में रखें रोली और गोला, 11 नवंबर को भाई को लगाएं शुभ तिलक

By Astro panchang | Nov 10, 2026

गोवर्धन पूजा के ठीक अगले दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह दिन पांच दिवसीय दीपावली पर्व का आखिरी दिन होता है। इस पर्व के भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस खास मौके पर बहन अपने भाई को तिलक करके उनकी लंबी उम्र, सेहत और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देता है और बहन की रक्षा का वचन देता है। लेकिन भाई दूज के मौके पर शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक करना चाहिए। तो आइए जानते हैं भाई दूज का पर्व कब मनाया जाएगा और तिलक का शुभ मुहूर्त क्या है।

भाई दूज की थाली

भाई दूज की थाली में चावल, रोली, दीपक, देसी घी, बाती, फूल, गोला, कलावा, मिठाई और जल रखें।

डेट और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया की शुरूआत 10 नवंबर की दोपहर 02:00 बजे से होगी। वहीं अगले दिन यानी की 11 नवंबर की दोपहर 03:53 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

वहीं 11 नवंबर को भाई दूज के दिन तिलक का मुहूर्त दोपहर 01:10 मिनट से लेकर 03:20 मिनट तक है। इस दौरान बहनें किसी भी समय अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।

जानें अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:00 से 05:52 मिनट तक है।
विजय मुहूर्त - दोपहर 02:05 मिनट से 02:50 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05:46 मिनट से 06:12 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:49 मिनट से 12:41 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06:44 मिनट से 11:38 मिनट तक

दान करें ये चीजें

भाई दूज के दिन दान करने का महत्व होता है। इस दिन लोग मंदिर या फिर गरीबों को अन्न-धन जैसी चीजों का दान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन सच्चे मन से दान-पुण्य करने से जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहता है और शुभ परिणाम मिलते हैं।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.