होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Char Dham Yatra 2026: जाने से पहले जान लें, Char Dham Yatra के लिए Registration से नियम तक सब कुछ

By Astro panchang | Mar 16, 2026

हर साल हजारों-लाखों की संख्या में लोग चारधाम यात्रा पर जाते हैं। उत्तराखंड की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक चारधाम यात्रा की शुरूआत 19 अप्रैल से हो रही है। यह यात्रा अक्षय तृतीया के मौके पर शुरू हो रही है। लेकिन चारधाम यात्रा अन्य ट्रिक के जैसी आसान नहीं होती है। चारधाम यात्रा करने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होता है। साथ ही इस यात्रा में मेडिकल चेकअप की भी जरूरत होती है।

चारधाम यात्रा में यात्री गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। चारधाम यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि एक कठिन पहाड़ी यात्रा भी होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकती हैं। वहीं इस बार किन नियमों में बदलाव किया गया है।

यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन है जरूरी

चारधाम यात्रा पर जाने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है। उत्तराखंड सरकार रजिस्ट्रेशन के जरिए यात्रियों की संख्या पर नजर रखती है। साथ ही GPS सिस्टम से भी यात्रियों की सेफ्टी की निगरानी की जाती है। यह रजिस्ट्रेशन एक तरह से ई-पास होता है, जिससे पर्यटकों को कई सुविधाएं मिलती हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले registrationandtouristcare.uk.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
फिर अपनी पर्सनल डिटेल्स और यात्रा से जुड़ी जानकारी दें।
आधार कार्ड या कोई वैलिड पहचान पत्र अपलोड करें।
अब मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
इसके बाद QR कोड वाले रजिस्ट्रेशन स्लिप को डाउनलोड करें।
यह स्लिप आपकी यात्रा के दौरान काम आएगी।

व्हाट्सएप से करें रजिस्ट्रेशन

अपने व्हाट्सऐप से 8394833833 इस नंबर पर YATRA लिखकर भेजें।
इसके बाद आपसे जो सवाल पूछे जाएंगे, उसके आपको जवाब भी देने होंगे।
इस तरह से पूरा प्रोसेस व्हाट्सऐप पर पूरा हो जाएगा।

टोल फ्री नंबर से रजिस्ट्रेशन

अगर आप ऑनलाइन या फिर व्हाट्सऐप से रजिस्ट्रेशन कर पा रही हैं, तो आप टोल फ्री नंबर से आप रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। इसके लिए आपको 0135-1364 पर कॉल करना होगा। कॉल पर आपको रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया समझा दी जाएगी।

यहां से करें ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

ऋषिकेश- ISBT, RTO ऑफिस और गुरुद्वारा
हीना- गंगोत्री मार्ग
हरिद्वार- राही होटल
गोविंद घाट- हेमकुंट साहिब
सोनप्रयाग- केदारनाथ मार्ग
बरकोट- यमुनोत्री मार्ग
पांडुकेश्वर- बद्रीनाथ मार्ग

अगर आप ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो इन काउंटरों पर जाकर डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

यात्रा से जुड़े नियम

बता दें कि पर्सनल और व्यावसायिक वाहनों के लिए ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड जरूरी होगा। आपको यह कार्ड greencard.uk.gov.in वेबसाइट से मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों को देखते हुए पर्यटकों से सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। ध्यान रखें कि इन धार्मिक स्थलों पर कैमरे या मोबाइल से फोटोग्राफी नहीं कर पाएंगे। वहीं गैर हिंदुओं की एंट्री गंगोत्री में बैन रहेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.