By Astro panchang | Mar 05, 2020
हर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहे। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए हम अनेकों पूजा- पाठ और अनुष्ठान करते हैं। मां लक्ष्मी जिसपर खुश हो जाएं उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती और यदि किसी से रुष्ट हो जाएं तो जीवन में दरिद्रता और कष्टों का सामना करना पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद करने से माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं और जीवन से धन, दौलत और सौभाग्य चला जाता है। सूर्य ढलने के बाद इन कामों को करने से बचना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बातएंगे कि ऐसे कौन से काम हैं जो सूर्यास्त के बाद नहीं करने चाहिए।
किसी को पैसे देना
शास्त्रों के मुताबिक शाम के समय घर में लक्ष्मी का आगमन होता है इसीलिए शाम के वक्त किसी को भी पैसे नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं और घर में दरिद्रता आती है।
दूध का दान
सूर्यास्त के बाद या रात के समय दूध का दान करने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार शाम को दूध का दान करने से भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी दोनों ही रुष्ट हो जाते हैं और इससे हमें जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। शाम के समय दूध का दान करने से धन की हानि भी होती है।
तुलसी को स्पर्श करना या जल चढ़ाना
शास्त्रों के अनुसार सूरज ढलने के बाद तुलसी को ना ही स्पर्श करना चाहिए और ना ही जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी चली जाती है और घर में गरीबी और दुर्भाग्य आता है।
भोजन करना
सूर्यास्त के समय भोजन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे अगले जन्म में पशु योनी में जन्म मिलता है।
सोना
शाम के समय सोना नहीं चाहिए इससे इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य आता है।
शारीरिक संबंध बनाना
शास्त्रों में सूर्यास्त के समय शारीरिक संबंध बनाना वर्जित माना गया है। शाम को ध्यान और साधना का वक्त माना जाता है इसलिए इस समय शारीरिक संबंध बनाने से जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
पढ़ाई करना
सूर्यास्त के समय पढ़ाई नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं।
झाड़ू लगाना
ऐसा माना जाता है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं और घर में बैड लक आता है।