होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

शनि के प्रकोप से बचना है तो भूल कर भी शनिवार को ना खरीदें ये 8 चीज़ें

By Astro panchang | Feb 25, 2020

भारतीय ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को बहुत शक्तिशाली देवता माना गया है। शनि खुश हो जाएं तो किस्मत चमक उठती है और रुष्ट हो जाएं तो ज़िन्दगी में तमाम परेशानियां शुरू हो जाती हैं। शनिदेव इंसान को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम देते है। शनि का नाम लेते ही हम सबके मन में भय पैदा होने लगता है क्योंकि जिस किसी पर भी शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है उसे ज़िन्दगी में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है। आज हम आपको ऐसी 8 चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शनिवार के दिन खरीदना अशुभ माना गया है। इससे शनिदेव नाराज़ होते हैं और बुरे परिणाम देते हैं।


लोहा
शनिवार के दिन लोहा और लोहे से बनी कोई चीज खरीदने को अशुभ माना जाता है। इस से घर में कलह और रिश्तों में कड़वाहट आती है।
 
नमक
शनिवार को नमक खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। यह भी माना जाता है कि इससे व्यापर में घाटा, क़र्ज़, लोन, और शेयर मार्किट में लॉस हो सकता है।

सरसों का तेल
शनिवार को सरसों का तेल खरीदने से शनिदेव नाराज़ हो जाते हैं और इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। शनिवार को तेल खरीदने से किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आने का खतरा रहता है।
 
कैंची
शनिवार के दिन कैंची खरीदने, उपयोग या गिफ्ट करने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को कैंची को हाथ लगाना भी वर्जित माना गया है। इससे घर में और दोस्तों के साथ लड़ाई होती है।

काला तिल
काले तिल का उपयोग शनिदेव के दान में किया जाता है लेकिन शनिवार को काला तिल खरीदना नहीं चाहिए। इससे इंसान की किस्मत के दरवाज़े बंद हो जाते हैं और उसे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

झाड़ू
झाड़ू लगाने से नेगेटिव एनर्जी घर से बाहर जाती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है। लेकिन भूल से भी शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। इससे घर में गरीबी आती है।

काले रंग के जूते
शनिवार को काले रंग के जूते ना खरीदने चाहिए और ना ही भेंट में लेना चाहिए क्‍योंकि इससे पहनने वाले को हर कार्य में असफलता मिलती है और नौकरी जाने का भी खतरा होता है।
 
इंक
शनिवार को इंक खरीदने या इस्तेमाल करने को पढ़ाई और करियर के लिए अशुभ माना गया है। इससे पढाई में नुकसान होता है और परीक्षा में बुरा परिणाम देखने को भी मिल सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.