होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vrishabha Sankranti 2025: 15 मई को मनाई जा रही है वृषभ संक्रांति, जानिए मुहूर्त और महत्व

By Astro panchang | May 15, 2025

आज यानी की 15 मई को वृषभ संक्रांति मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह अत्यंत पावन और शुभ अवसर है। इस दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष को छोड़कर वृष राशि में गोचर करेंगें। यह संक्रांति का क्षण न सिर्फ खगोलीय दृष्टि के अहम है, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य देव की पूजा-आराधना करते हैं। तो आइए जानते हैं वृषभ संक्रांति के मौके पर शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त
सूर्य देव रात 12:11 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। धार्मिक दृष्टि से यह गोचर अत्यंत पवित्र माना जाता है और सूर्य देव के वृष राशि में गोचर के साथ ही वृषभ संक्रांति की शुरूआत होती है।

पुण्य काल- सुबह 05:57 मिनट से दोपहर 12:18 बजे तक
महा पुण्य काल- सुबह 05:30 मिनट से 07:46 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:50 मिनट से 12:45 बजे तक

महत्व
हिंदू धर्म में वृषभ संक्रांति का पर्व अत्यंत खास माना जाता है। जब सू्र्यदेव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस खगोलीय घटना को पुण्यकाल के रूप में देखा जाता है। इस मौके पर स्नान, दान, जप और तप करने से पाप नष्ट होते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं वृषभ संक्रांति सूर्य देव की पूजा-आराधना के लिए काफी श्रेष्ठ मानी जाती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.