होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Hanuman Jayanti 2026: Hanuman Jayanti पर बजरंगबली को ऐसे चढ़ाएं चोला, जानिए पूजन विधि

By Astro panchang | Apr 02, 2026

आज यानी की 02 अप्रैल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक हनुमान जयंती के दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है। इस बार आज यानी की 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। माना जाता है कि चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी प्राकट्य हुआ था। तो आइए जानते हैं इस हनुमान जयंती की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

दैनिक पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का प्रभाव आज सूर्य़ोदय से बना हुआ है। वहीं इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी की सुबह 07:00 बजे के आसपास माना जा रहा है। क्योंकि उदयातिथि के मुताबिक 02 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। 

शुभ संयोग

हनुमान जयंती के दिन बड़ा शुभ योग है। इस बार हनुमान जयंती पर मंगल राशि का परिवर्तन होगा। इस दिन मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे। जहां पर पिता-पुत्र पहले से विराजमान हैं। हनुमान जयंती के दिन हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग भी रहेगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर व्रत का संकल्प लें और पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल या फिर सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं। अब चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित करें। अब हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं और उनको लाल सिंदूर, चमेली का तेल और चंदन आदि अर्पित करें। फिर बजरंगबली को पंचामृत, बूंदी के लड्डू या फिर रोट का भोग लगाएं।

ऐसे चढ़ाएं चोला

बता दें कि चमेली के तेल और सिंदूर से तैयार हुए लेप को चोला कहा जाता है। माना जाता है कि हनुमान जी को विशेष दिनों पर चोला चढ़ाने से या प्रतिमा पर लेप लगाने से सोई तकदीर जाग सकती है। हनुमान जी को मंगलवार, शनिवार, बड़ा मंगल और हनुमान जयंती के दिन चोला चढ़ाना उत्तम होता है।
Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.