होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

800 साल बाद होगा बृहस्पति और शनि का महामिलन, जिससे होंगे अद्भुत चमत्कार

By Astro panchang | Dec 21, 2020

आज सौरमंडल में एक अद्भुत और दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। नासा के अनुसार, आज यानि 21 दिसंबर 2020 (सोमवार) को करीब 400 साल बाद दो बड़े ग्रहों बृहस्पति और शनि एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ जाएंगे। इससे पहले यह दोनों ग्रह 1923 में इतने पास आए थे। इसे सामान्य तौर पर भी देखा जा सकता है। इस अनोखी घटना के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं। भारतीय ज्योतिष में इस घटना को गुरु और शनि का महा मिलन कहा गया है। वहीं, नासा ने इस 'क्रिसमस स्टार' नाम दिया है।

आज सूर्यास्त के बाद देख सकेंगे ये अद्भुत नज़ारा 
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार सौरमंडल में दो ग्रहों का पास आना बहुत दुर्लभ नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक दोनों ग्रह हर 20 साल में एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन इनका इतना नजदीक आना बेहद खास है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस महामिलन में दोनों ग्रहों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी और  दोनों ग्रह एक-दूसरे के पार करते दिखेंगे। वैज्ञानिकों के अनुसार, गुरु और शनि के ग्रेट कंजक्शन की इस घटना के समय पृथ्वी से बृहस्पति लगभग 5.924 एस्ट्रेनॉमिकल यूनिट की दूरी पर होंगे। वहीं, शनि की पृथ्वी से दूरी 10.825 एस्ट्रेनॉमिकल यूनिट होगी। अगर मौसम की स्थिति अनुकूल रही तो इस घटना को सामान्य तौर पर भी देखा जा सकता है। 21 दिसंबर यानि आज सूर्यास्त के बाद लोग पश्चिम दिशा में इस घटना को अपनी आँख से देख सकेंगे। यह दुर्लभ नजारा आज (सोमवार) शाम 6.30 से 7 बजे देश में किसी भी हिस्से से देखा जा सकेगा। 

अब 2080 में देखने को मिलेगा ऐसा महामिलन 
आपको बता दें कि इससे पहले 1623 में ये दोनों ग्रह इतने नजदीक आए थे लेकिन उस दिन सूर्य के नजदीक होने की वजह से लोग उस घटना को नहीं देख पाए थे। वहीं, इससे पहले 1226 में ये दोनों ग्रह पास आए थे और उस वक्त इस घटना को देखा जा सका था। अब 15 मार्च, 2080 को बृहस्पति और शनि को इतने करीब देखा जा सकेगा।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.