होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Govardhan Puja पर गाय के गोबर से बनाएं पर्वत, छप्पन भोग लगाकर करें परिक्रमा

By Astro panchang | Nov 10, 2026

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 10 नवंबर 2026 को मनाया जा रहा है। दिवाली पर्व के बाद कार्तिक माह का पहला दिन गोवर्धन पूजा के साथ शुरू होता है। गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा-भक्ति और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की पूजा करने की परंपरा है। तो आइए जानते हैं कि इस पर्व की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 09 नवंबर 2026 को 12:31 मिनट पर हुई थी। वहीं आज यानी की 10 नवंबर 2026 को दोपहर 02:00 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक है।

पूजन विधि

आज के दिन गाय के गोबर या मिट्टी से प्रतीकात्मक गोवर्धन पहाड़ी बनाई जाती है। इसके बगल में भगवान श्रीकृष्ण की एक छोटी मूर्ति रखें, जिससे कि पूजा में पहाड़ी और इसको उठाने वाले दोनों का स्मरण हो। इसके बाद टीले को पत्ते, फूल, रोली और अक्षत से सजाएं। वहीं पास में घी का दीपक भी जलाया जाता है। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित कर आरती और मंत्रोच्चार करें। वहीं प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करें और संभव हो तो इस दिन गायों और बछड़ों का तिलक कर उनको ताजी घास और गुड़ आदि खिलाना चाहिए।

महत्व

धार्मिक मान्यता है कि इंद्र देव के अहंकार को चूर-चूर करने के लिए और उनके प्रकोप से गोकुल के वासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली से उठाया था। गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी ब्रजवासियों से लेकर जानवरों तक ने आश्रय लिया और अपनी जान बचाई। श्रीकृष्ण की लीला को ध्यान में रखकर यह पर्व मनाया जाता है।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.