होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानें 2021 में कितने और कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

By Astro panchang | Jan 13, 2021

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव होता है। साल 2021 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। हालांकि, इन सभी ग्रहणों में से कुछ ग्रहण भारत में दिखाई देंगे तो वहीं, कुछ ग्रहणों को भारत में आंशिक रूप या नहीं देखा जा सकेगा। ऐसे में जहाँ ग्रहण नहीं देखे जाएंगे, वहां इनका सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। लेकिन जहाँ ग्रहण दिखाई पड़ेंगे, वहां इसका प्रभाव हर व्यक्ति के ऊपर किसी न किसी रूप से ज़रूर पड़ेगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ये चारों ग्रहण कब लगेंगे और किन देशों पर इनका सबसे ज्यादा असर होगा - 


सूर्य ग्रहण 2021 
10 जून 2021 (गुरुवार) - साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक रूप से दिखाई देगा। जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में यह सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई पड़ेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा।

4 दिसंबर 2021 (शनिवार) - साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। 

चंद्र ग्रहण 2021 
26 मई 2021 (बुधवार) - साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।  भारत में यह एक उपच्छाया ग्रहण की तरह ही दिखाई पड़ेगा। 

19 नवंबर 2021 (शुक्रवार) - साल 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण दोपहर करीब साढ़े 11 बजे लगेगा और शाम 05 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में देखा जा सकेगा।
 
 ग्रहण के दौरान करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें ये काम
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.