होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

इस विधि से मनाएं अक्षय तृतीया और दान में दें ये चीजें, होगा धन लाभ

By Astro panchang | Apr 26, 2020

हमारा देश बहुत से धर्म और संस्कृतियों का देश है। यहाँ कोई भी नया काम शुरू करने से पहले हम लोग पंचांग देखते है, शुभ मुहूर्त देखते हैं। लेकिन पूरे साल में एक दिन ऐसा है जिस दिन कोई भी काम शुरू करो वो शुभ माना जाता है और वह शुभ दिन होता है अक्षय तृतीया का दिन। ये पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन आज यानी 26 अप्रैल 2020 को रविवार को मनाया जा रहा है।

हमारे धर्म के अनुसार इस दिन बिना पंचांग को देखे कोई भी काम शुरू कर सकते हैं। क्योंकि ये दिन शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु के 6टें अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान परशुराम की पूजा आराधना का भी विधान है।

बहुत से लोग इस दिन अपनी संपत्ति में से कुछ पैसे दान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। इस दिन बहुत सी चीजों का दान शुभ माना जाता है। कुछ खास चीजों के दान से धन मे बढ़ोत्तरी होती है।

अक्षय तृतीया का मुहूर्त-
तृतीया तिथि प्रारंभ: 11:50 बजे (25 अप्रैल 2020)
तृतीया तिथि समापन: 13:21 बजे (26अप्रैल 2020)

इन चीजों का करें दान-
1. इस दिन ठंडी चीजें जैसे- जल से भरे घड़े, कुल्हड़, पंखे, छाता, चावल, खरबूजा, ककड़ी, चीनी, सत्तू आदि का दान करना बहुत उत्तम माना जाता है।
2. यदि इस शुभ दिन आप अपने भाग्योदय के लिए कुछ खरीदना चाहते हैं तो खरीदें ये चीजें जैसे- सोना, चांदी, मिट्टी के पात्र, रेशमी वस्त्र, साड़ी, चावल, हल्दी, फूल का पौधा और शंख।


इन चीजों के दान से माँ लक्ष्मी परसन्न होती हैं। इस विधि से अक्षय तृतीया मनाने से आपको विशेष लाभ मिलेगा ।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.