होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ने जा रहा है चंद्रग्रहण जानें इससे जुड़ी कुछ विशेष बातें

By Astro panchang | Jul 05, 2020

5 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। वर्ष 2020 का यह तीसरा ग्रहण होगा। इससे पहले जून के महीने में दो ग्रहण लग चुके हैं। 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि, 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

चंद्रग्रहण का समय :
उपच्छाया प्रथम स्पर्श: 08:38 प्रात:
परमग्रास चन्द्र ग्रहण: 09:59 प्रात:
उपच्छाया से अंतरिम स्पर्श: 11:21 प्रात:
ग्रहण की अवधि: 02 घण्टे 43 मिनट 24 सेकंड

कहां और कैसा होगा चंद्रग्रहण :
5 जुलाई को होने वाला यह चंद्रग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। इस उपच्छाया चंद्रग्रहण में चंद्रमा के आकार में किसी तरह का कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। सिर्फ चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया पड़ेगी। उपच्छाया चंद्रग्रहण में चंद्रमा पर पृथ्वी की बाहरी छाया ही पड़ेगी।

नहीं लगेगा सूतक काल :
5 जुलाई को लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस कारण से इसका सूतक काल नहीं माना जा सकेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से ही सूतक काल लग जाता है। सूक्त काल को अशुभ समय माना जाता है और इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके अलावा पूजा-पाठ और भोजन करना भी वर्जित माना गया है।

किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण?
धनु राशि में इस बार का चंद्रग्रहण लग रहा है। धनु राशि में 30 जून को देव गुरु बृहस्पति ने प्रवेश किया हैं, जहां पहले से ही राहु मौजूद है। ग्रहण के दौरान बृहस्पति पर राहु की दृष्टि धनु राशि को प्रभावित करेगी। चंद्रमा कमजोर होने से मन अशांत और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इसलिए इससे बचने की कोशिश करें।वहीं कुछ और भी राशियां हैं जिन पर इस चंद्र ग्रहण का असर हो सकता है जिनमें- कर्क, सिंह और कन्या राशि हैं।

इस चंद्रग्रहण से बचने के उपाय :
जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा कमजोर अवस्था है, उन पर इसका अधिक प्रभाव देखा जाता है। इसलिए चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए सफेद वस्त्रों का दान करें, भगवान शिव की पूजा करें और पूर्णिमा को चंद्रमा को जल अर्पित करें। ऐसा करने से चंद्रमा के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.