होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

हथेली पर बन रही है ये रेखा तो जल्दी होगी शादी, वैवाहिक जीवन में मिलेंगी खुशियाँ

By Astro panchang | Oct 29, 2020

ज्योतिषविद्या में हस्तरेखा का बहुत महत्व है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारी हथेली पर बनी रेखाएँ हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। हमारी हथेली में भाग्‍य रेखा, ह्रदय रेखा, जीवन रेखा और विवाह रेखा जैसी कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में विवाह रेखा को देख कर यह पता लगाया जा सकता है कि किसी व्यक्ति की शादी कितनी उम्र तक हो सकती है और उसका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा।  ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा बीच में टूटी ना हो और स्पष्ट हो, ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हाथ में विवाह रेखा को देखकर किन बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है -   
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के उल्टे हाथ में दो विवाह रेखा हों और सीधे हाथ में एक तो उसे सर्वगुण सम्पन्न पत्नी मिलती है।  ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और उन्हें पत्नी से बहुत प्रेम मिलता है।  

जिन लोगों के दोनों हाथों में विवाह रेखा की लंबाई एक समान होती है उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।  ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ ताल-मेल अच्छा रहता है।  ऐसे लोगों को अपने जीवनसाथी से प्रेम और सम्मान मिलता है।  

जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा हृदय रेखा के पास होती है ऐसे लोगों की शादी काम उम्र में हो जाती है।  हृदय रेखा के पास विवाह रेखा होने से शादी 20 साल की उम्र से पहले हो जाती है।  वहीं जिन लोगों की हथेली में विवाह रेखा छोटी उंगली और हृदय रेखा के बीच में हो तो उनकी शादी 22 साल की उम्र के बाद होती है।  
 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा हृदय रेखा के नीचे हो तो उसके विवाह के योग बहुत कम होते हैं।  वहीं, अगर किसी की हथेली में विवाह रेखा टूटी हो तो ऐसे लोगों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।  

अगर किसी की हथेली में विवाह रेखा नीचे की ओर जा रही हो और किसी अन्य रेखा से कट ना रही हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।  हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर विवाह रेखा सीधी और स्पष्ट हो तो जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहते हैं।  
 

इसे भी पढ़ें: मस्तिष्क रेखा बताती है कैसा होगा व्यक्ति का भाग्य, हाथ में इस जगह है मस्तिष्क रेखा तो प्यार में मिल सकता है धोखा


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर पुरुष का हाथ सख्त और महिला का हाथ नर्म हो तो इसे अच्छा माना जाता है।  वहीं, इसके विपरीत अगर पुरुष का हाथ नर्म और महिला का हाथ सख्त हो तो इसे सही नहीं माना जाता है।  ऐसा माना जाता है कि इस स्थिति में विवाह के बाद आपस में ताल-मेल बिठाने में परेशानी होती है और दोनों के बीच मनमुटाव होता रहता है।  

हमारी वेबसाइट Astropanchang.in  पर आपको एस्ट्रोलॉजी से संबंधित सभी जानकरी मिल जाएगी।  यहाँ आप कुंडली, धर्म, पाल्मिस्ट्री, न्यूमरोलॉजी व टैरो रीडिंग पर लेख और जानकारी मिलेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.