हस्तरेखा शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र का ही एक भाग है, जिसकी सहायता से जातक की हाथ की रेखाओं का अध्ययन कर भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर ऐसे कई निशान बताए गए हैं। जोकि दुर्लभ होने के अलावा काफी शुभ भी माने गए हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हाथ में बनने वाले कुछ शुभ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके होने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है।
मिलते हैं ये शुभ संकेत
त्रिशूल महादेव का अस्त्र है, जिसको हस्त रेखा में एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। अगर किसी जातक की हथेली पर मस्तिष्क रेखा या फिर मंगल पर्वत के ऊपरी हिस्से में त्रिशूल का चिह्न बनता है, तो ऐसे जातक को काफी भाग्यशाली माना जाता है। इन लोगों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और इनको अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है।
ऐशो-आराम की जिंदगी
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर किसी जातक की हथेली में मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटकर त्रिकोण का चिन्ह बनता है। तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी पैसे की किल्लत नहीं रहती है। इसी के साथ अगर व्यक्ति की दोनों हथेलियों को मिलाने पर अर्धचंद्र का निशान बनता है, तो माना जाता है कि इन लोगों की ऐशो-आराम में कमी नहीं होती।
खुल जाता है भाग्य
अगर किसी जातक की हथेली पर मछली का चिह्न दिखाई देता है, तो अचानक से धन लाभ का संकेत देता है। अगर किसी जातक की हथेली पर कमल की आकृति बनी है, तो माना जाता है कि धन-समृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जातक की हथेली में स्वास्तिक का चिन्ह बनना भी शुभ माना जाता है।
चिह्न भी हैं शुभ
वहीं हथेली के कुछ निशान जैसे मछली, त्रिशूल, चक्र, स्वास्तिक और कमल आदि का निशान भी भाग्यशाली माने जाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यह निशान मान-सम्मान, धन और सफलता का प्रतीक माने जाते हैं। वहीं अगर किसी जातक की हथेली में वर्ग की आकृति पाई जाती है, तो इसका मतलब है कि उसको अपने जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं।