होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

संतान रेखा से जानिए की भविष्य में बेटा होगा या बेटी या होगी जुड़वा संतान?

By Astro panchang | Mar 11, 2020

हर व्यक्ति को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि उसका भविष्य कैसा होगा और उसके जीवन में आगे क्या-क्या होने वाला है। भविष्य से जुड़ी जानकारी लेने के लिए लोग हस्तरेखा ज्योतिष का सहारा लेते हैं। हमारे हाथ की रेखाएं हमारे भविष्य के बारे में काफी-कुछ जानकारी देती हैं। आपका भविष्य कैसा होगा, आयु कितनी होगी, कब नौकरीमिलेगी, किस उम्र में शादी होगी, कितने बच्चे होंगे जैसी तमाम बातों का पता हाथ ही रेखाओं को देखकर पता लगाया जा सकता है।
यह ज़रूरी नहीं हैं कि इसके लिए आप किसी ज्योतिषी के पास ही जाएं, हाथ की कुछ रेखाओं को देखना बहुत ही आसान होता है। इन्हें देखकर आप खुद भी अपने भविष्य का पता लगा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बच्चों की संख्या बताने वाली हस्तरेखा के बारे में बताने जा रहे हैं। इन रेखाओं की बनावट को देखकर आप जान सकते हैं कि आपके कितने बच्चे होंगे। यहां क की आप यह भी बता सकते हैं कि होने वाली संतान का लिंग क्या होगा और वह जुड़वा होगा या समान्य होगा।
 
हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक कनिष्ठा (हथेली में सबसे छोटी उंगली) के नीचे बुध पर्वत होता है। कनिष्ठा के नीचे और शादी के रेखा के ऊपर, बुद्ध पर्वत के पास दिखने वाली खड़ी रेखाओं को संतान रेखा के रूप में देखा जाता है।
 
संतान की संख्या दर्शाती हैं ये रेखाएं
हाथों की रेखाओं में संतान रेखाओं की संख्या आपके होने वाले संतानों की संख्या को दर्शाती है।
 
जुड़वाँ बच्चे
यदि संतान रेखा अंत में जाकर बंट जाती है तो यह जुड़वा बच्चों का संकेत है। जिन लोगों के हाथ में ऐसी संतान रेखा होती है उन्हें जुड़वाँ संतान होने की अधिक संभावना होती है।
 
लड़का होने का संकेत
ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक अगर हाथ में गहरी और चौड़ी संतान रेखा है तो लड़का होने की संभावना है।
 
लड़की  का जन्म
यदि हाथ में हल्की और पतली संतान रेखा है तो इससे लड़की के जन्म का संकेत मिलता है।
 
कमज़ोर संतान
यदि संतान रेखा के शुरुआत द्वीप बने हों या रेखा मुड़ी-तुड़ी हो तो इससे यह संकेत मिलता है कि होने वाली संतान कमजोर पैदा होगी और वह अपने जीवन के शुरुआती सालों में बार-बार बीमार पड़ सकती है।
 
संतान सुख और सम्मान
यदि हाथ में संतान रेखा एकदम साफ, सीधी और स्पष्ट हो तो इसका यह अर्थ होता है कि संतान माता-पिता का सम्मान करने वाली होगी। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.