By Astro panchang | Oct 21, 2026
हम सभी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं। इन रेखाओं का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक हथेली पर विवाह रेखा होती है। जिस जातक के दांपत्य जीवन, वैवाहिक जीवन, आपसी रिश्तों और प्रेम के लिए बेहद अहम मानी जाती है। हस्तरेखा के मुताबिक कनिष्ठा ऊंगली के नीचे वाली हिस्से को कहा जाता है। इस पर बनने वाली विशेष रेखा और निशान से वैवाहिक जीवन के बारे में कई तरह के संकेत मिलते हैं।
हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक अगर विवाह रेखा के बीच में द्वीप जैसा निशान होता है, तो इसको अच्छा माना जाता है। यह वैवाहिक जीवन में परेशानियां और तनाव का संकेत देता है। विवाह रेखा पर इस निशान के होने से विवाह में देरी या फिर वैवाहिक जीवन में लंबे समय तक चलने वाली परेशानियों की ओर इशारा करता है।
कई लोगों की हथेली में विवाह रेखा के ऊपर क्रॉस का निशान बना होता है, तो इसको अशुभ माना जाता है। इससे विवाह होने में देरी, आपसी मेल-मिलाप में कमी के संकेत, रिश्तों में विवाद के संकेत मिलता है। ऐसे लोगों के दांपत्य जीवन में संवाद की कमी रहती है।
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार, अगर विवाह रेखा टूटी या कटी होती है, तो इसको अच्छा नहीं माना जाता है। इसको दांपत्य जीवन में अलगाव और रिश्तों में मतभेद होते हैं।
हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की विवाह रेखा नीचे की ओर मुड़ती दिखे तो यह रिश्ते में दूरी की ओर इशारा देता है। इससे साथी के प्रति ज्यादा से ज्यादा संवेदनशील और प्यार करने वाला होना चाहिए।
हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक विवाह रेखा पर अगर कोई स्टार का चिन्ह बना होता है, तो इसको शुभ नहीं माना जाता है। यह निशान रिश्ते में तनाव और समझदारी से निर्णय लेने का है।