होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry: Career Success के लिए देखें हथेली, शादी के बाद यह रेखा आपके Future को बना सकती है शानदार

By Astro panchang | May 14, 2026

हथेली में कई रेखाएं होती हैं, जिनमें से एक ऐसी रेखा होती है, जो शादी के बाद आपका करियर चमका सकती है और आपको विदेश पहुंचा सकती है। आज इस रेखा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह रेखा किस स्थान पर होती है और किन विशेष परिस्थितियों में यह शादी के बाद आपको सफल बना सकती है। हथेली में मौजूद चंद्र पर्वत आपके वैवाहिक जीवन और करियर के बारे में काफी कुछ जानकारियां देता है।

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत की ओर झुकी हो या फिर चंद्र पर्वत की तरफ से निकलती हुई दिखे, तो समझ जाना चाहिए कि शादी के बाद आपकी किस्मत चमकेगी। इस स्थिति को विवाह के बाद करियर में सफलता मिलती है। वहीं ऐसे लोगों को विदेश जाने का भी मौका मिलता है।

अगर चंद्र पर्वत पर बाहर से अंदर की तरफ छोटी-छोटी रेखाएं आ रही हैं, तो इसका मतलब है कि आप प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। वहीं चंद्र पर्वत जितना गुलाबी और उभरा हुआ होगा। उतनी ही आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

चंद्र पर्वत की तरफ झुकाव ली हुई भाग्य रेखा आपको विवाह के बाद सफल बनाती है। वहीं कला के क्षेत्रों में भी ऊंचाइयों पर पहुंचती है। ऐसे जातक लेखन, अभिनय और गायन के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम प्राप्त करते हैं।

अगर आप अपने या किसी और के प्रेम जीवन, विवाह और रचनात्मकता के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको चंद्र पर्वत देखना चाहिए। चंद्र पर्वत जितना ज्यादा साफ-सुथरा और स्पष्ट होगा, प्रेम जीवन में या वैवाहिक जीवन में उतने ही शुभ परिणाम मिलेंगे। यह लोग शांत स्वभाव के माने जाते हैं।

वहीं अगर चंद्र पर्वत उभरा नहीं है और इस पर बहुत ज्यादा रेखाएं हैं, तो विवाह और प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। वहीं यह लोग ओवरथिंकिंग करने वाले भी माने जाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.