By Astro panchang | Sep 15, 2026
हम सभी की हथेली में बहुत सारी रेखाएं होती हैं, लेकिन जब यह रेखाएं मिलकर कोई विशेष निशान बनाती हैं, तो जातक के जीवन पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। हथेली की प्रमुख रेखाएं मिलकर जब अंग्रेजी का अक्षर 'M' बनाती हैं, तब भी व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है। अगर आपके अभी तक अपनी हथेली को गौर से नहीं देखा है, तो अपनी हथेलियों पर एक नजर डालिए कि कहीं आपकी हथेली में स्पष्ट 'M' का निशान तो नहीं बन रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 'M' निशान के होने से व्यक्ति को जीवन में कैसे परिणाम मिलते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली की मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा और भाग्य रेखा आपस में मिलने से कई बार 'M' जैसी आकृति बनाते दिखाई दे सकती हैं। इस निशान को हस्तरेखा शास्त्र में शुभ माना जाता है। इस निशान को निर्णय लेने की क्षमता, सोच, भावनाओं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रवृत्ति से जोड़कर देखा जाता है।
ऐसे जातकों की इंट्यूशन पावर काफी ज्यादा मजबूत होती है। यह लोग कई बार परिस्थितियों को जल्दी समझ लेते हैं। उनको सामने वाले जातक के व्यवहार में होने वाले बदलाव भी आसानी से नजर आते हैं। इस कारण से माना जाता है कि यह जातक सही और गलत के बीच अच्छे से अंतर कर सकते हैं।
जिन लोगों की हथेली पर 'M' का निशान होता है, उनके अंदर गजब की नेतृत्व क्षमता देखने को मिलती है। ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते हैं और कठिन परिस्थितियों में फैसला लेने की कोशिश करते हैं। यह लोग ज्यादा आत्मविश्वासी होते हैं और इनके आसपास के लोग हमेशा इनको इंकरेज करते रहते हैं। आमतौ पर ऐसे लोग व्यवसाय, नौकरी या किसी संगठन में लीडरशिप के रोल में होते हैं।
बता दें कि हथेली पर 'M' का निशान बनने को धन और समृद्धि का संकेत भी माना जाता है। ऐसे जातक अपने व्यवसाय, करियर या मेहनत के जरिए अच्छी आर्थिक सफलता हासिल करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोगों को अचानक से अच्छे मौके या धन लाभ मिलने की संभावनाएं होती हैं।
ऐसे जातकों के बारे में यह भी कहा जाता है कि इन लोगों में भावनात्मक समझ और व्यावहारिक सोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। यह लोग फैसले लेते समय अपनी भावनाओं और परिस्थितियों का अच्छे से विचार करते हैं।