होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए कौन सी रेखाएं बताती हैं कि आपको जीवन में क्या मिलेगा और क्या नहीं

By Astro panchang | Jul 29, 2020

लोगों की हाथों की बनावट व हस्तरेखा को देखकर लोगों के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जो ज्योतिष लोगों की हस्त रेखा को देखकर उनका भविष्य बताते हैं उन्हें हस्तरेखा ज्योतिष कहते हैं। शिवपुरी के ज्योतिषाचार्य पं. राम कृष्ण शर्मा के अनुसार लोगों के हाथों में मौजूद सूर्य रेखा को देखकर भी कई ऐसी बातों का पता लगाया जा सकता है जो आपके जीवन को प्रभावित करती हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली पर मौजूद रेखाएं और चिन्ह हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। इन रेखाओं से आप जीवन के कई पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। इन्ही रेखाओं में से एक है सूर्य रेखा। हाथ में सूर्य रेखा कहीं से भी निकल रही हो तो इसका व्यापक असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है। इस रेखा से आप अपनी ना सिर्फ आर्थिक जानकारी के बारे में जान सकते हैं बल्कि आप अपने भविष्य से भी अवगत हो सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपकी हाथों की लकीरों के कुछ ऐसी बातें, जिससे आपकी जिंदगी पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ता है।

सुख की कमी ना होना:

हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा को बहुत शुभ माना गया है। जिस इंसान की हथेली पर यह रेखा होती है, उसके जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं होती। जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर भाग्य रेखा पर जाकर समाप्त होती है तो उसकी आयु काफी लंबी होती है।

विदेश में हो सकता है व्यापार:

अगर हथेली पर सूर्य और बुध पर्वत आपस में मिल जाएं और मस्तिष्‍क रेखा पर बुध और सूर्य रेखा मिल गई हों तो ऐसे योग वाले व्यक्ति प्रसिद्ध व्यापारी बनते हैं और करोड़ों कमाते हैं। ऐसे व्यक्ति देश में ही नहीं विदेश में भी अपना व्यापार करते है। पैसों के साथ साथ उस इंसान का बहुत नाम भी होता है।

सम्मान और पैसों में आ सकती है कमी:

अगर सूर्य रेखा साफ हो लेकिन उस पर अंडाकर चिन्ह बने हों साथ ही कोई अन्य रेखा आकर काट जाए तो यह अशुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सम्मान और पैसों की बहुत कमी आती है। ऐसे व्यक्ति का मन हमेशा भटकता रहता है, उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। उसके जीवन में अंधेरे का प्रवेश होना शुरू हो जाता है।

बहुत फेमस भी हो सकते हैं:

जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर जीवन रेखा पर जाकर समाप्त हो रही हो तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में काफी फेमस होते हैं। वहीं सूर्य रेखा अगर चंद्र पर्वत तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति फेमस एक्टर, सिंगर या फिर पॉलिटिशन आदि बनते हैं।

सुख और ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति:

यदि व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा के साथ-साथ भाग्य रेखा और बुध रेखा तीनों मणिबंध से निकल रही हों और सीधी सरल और साफ हो तो ऐसे व्यक्ति के पास कुबेर के समान धन होता है। वह शुरुआत में तो मेहनत करता है लेकिन बाद में उसको सुख, ऐश्वर्य का आनंद की प्राप्ति होती है।

बहुत उदार होता है ऐसा इंसान:

जिस व्यक्ति की हथेली पर सूर्य रेखा अगर हृदय रेखा पर जाकर समाप्त हो जाती है तो ऐसा व्यक्ति उदार होता है। वह परोपकार और दान-पुण्य का कार्य काफी करता है। वहीं सूर्य रेखा प्रारंभ या फिर अंत में जाकर कांटे की तरह विभाजित हो जाए तो ऐसा व्यक्ति अपना जीवन काफी सुखी और समृद्ध तरीके से व्यतीत करता है।

अधिकारी बनने के भी चांस:

जिस व्यक्ति के हथेली पर सूर्य रेखा बृहस्पति पर्वत तक पहुंच जाती है और वहां पर्वत तक पहुंचकर रेखा के अंत में कोई तारा जैसा चिन्ह बना हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत बड़ा अधिकारी बनता है। वहीं सूर्य रेखा मसतिष्क रेखा पर जाकर समाप्त हो जाए तो वह व्यक्ति विद्वान और बुद्धिमान होता है।

कहाँ होती है सूर्य रेखा? 

सूर्य रेखा रिंग फिंगर के नीचे वाले हिस्से पर होती है। ये भाग सूर्य पर्वत कहलाता है। यहां खड़ी रेखा हो तो वह सूर्य रेखा कहलाती है। यह रेखा सूर्य पर्वत से हथेली के निचले हिस्से ह्दय रेखा की ओर जाती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.