होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Death Line on Hand: हाथ की लकीरों से जानिए कब और कैसे होगी मृ्त्यु, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

By Astro panchang | Dec 28, 2024

मृत्यु ही जीवन का अंतिम सत्य है, क्योंकि जिस व्यक्ति का जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है। हालांकि फिर भी आमतौर पर लोगों को मृत्यु से भय लगता है। वहीं लोगों के मन में यह जिज्ञासा रहती है कि वह कब तक जिएगा या कितने साल रहेगा। लेकिन मृ्त्यु कब और कैसे होगी इस बारे में जानना थोड़ा सा मुश्किल होता है। लेकिन बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र की मदद से यह जाना जा सकता है कि व्यक्ति की आयु कितनी होगी। व्यक्ति की मृत्यु बीमारी या दुर्घटना से होने की आशंका है या नहीं। लेकिन अब किसका आखिरी समय आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि फिर भी इस बारे में हस्तरेखा शास्त्र के जरिए अंदाजा लगाया जा सकता है।

जानें कब और कैसे होगी मृत्‍यु
बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र के जरिए व्यक्ति की मृत्यु के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा पर स्टार का निशान बना होता है, तो ऐसे लोगों में मृत्यु स्वभाविक नहीं होती है। ऐसे लोग हत्या, अकाल बीमारी या फिर आत्महत्या की वजह से काल के गाल में समाते हैं।

इसके अलावा अगर कोई जीवन रेखा को कोई और आड़ी रेखा काट दे या फिर रोक दे तो ऐसे जातक की मृत्यु अचानक होती है। वहीं बहुत कम उम्र में भी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा के अंत पर बिंदु होता है। तो ऐसे जातक की मृत्यु एक्सीडेंट या बीमारी से होने की आशंका रहती है। वहीं यदि हस्तरेखा का कोई बड़ा जानकार हो, तो वह यह बता सकता है कि इस व्यक्ति की मृत्यु किस बीमारी से हो सकती है।

अगर किसी जातक की जीवन रेखा गहरी, स्पष्ट और गुलाबीपन लिए हुए हो और यह 3 अलग-अलग हिस्सों में बंटी है। तो ऐसे भी जातक की मृ्त्यु कम उम्र में जाती है। 

यदि किसी जातक की जीवन रेखा शुरुआत में गहरी और मोटी हो लेकिन अगर आगे की तरफ पतली हो जाती है। तो ऐसे जातक की मृत्यु बेहद कष्टपूर्ण तरीके से होती है। ऐसे जातक को पहले बीमारी धीरे-धीरे आशक्त बनाती है और फिर बहुत कष्ट के बाद मौत होती है। ऐसे जातक को मृत्यु के समय भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.