किसी भी व्यक्ति की जन्मकुंडली के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जाता है। इसी तरह से सामुद्रिक शास्त्र में मानव शरीर के अंगों के आधार पर स्वभाव, व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्य बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में जातक की हथेली के बारे में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जोकि व्यक्ति के व्यक्तित्व को लेकर गणना करती है। जिस तरह शरीर के अन्य अंग किसी के भविष्य और स्वभाव के बारे में बताया जाता है। इसी प्रकार हथेली के आकार और शेप के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है।
बड़े आकार की हथेली
जिन जातकों की हथेली का आकार बड़ा होता है, वह लोग आर्थिक रूप से कम सक्षम होते हैं। इन जातकों को जीवन में सिर्फ पर्याप्त सुखों की प्राप्ति होती है। यह लोग अच्छी जीवन जीते हैं और समय के साथ इनके मन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं उपलब्ध हो जाती हैं। ऑफिस या बिजनेस में किसी व्यक्ति की लापरवाही से यह जातक फौरन नाराज हो जाते हैं।
छोटे आकार की हथेली
सामुद्रिक शास्त्र की मानें, तो छोटी हथेली वाले लोग अपनी जीवन सुखमय तरीके से व्यतीत करते हैं। इन लोगों का मन पावन होता है और इनको भक्ति-भजन करना पसंद होता है। छोटी हथेली वाले लोगों को कुछ नया सीखना अच्छा लगता है। यह लोग कुछ नया सीखकर अपने खाली समय का उपयोग करते हैं।
कोमल और कठोर हथेली
माना जाता है हाथों पर अधिक मांस वाली हथेली वाले लोगों को अधिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं कठोर हथेली वालों को सुख के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन यह जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। यह लोग हर काम को समय से पूरा करने में भरोसा रखते हैं। ऐसे जातक टाइम मैनेजमेंट में भी परफेक्ट होते हैं। खाली समय में प्रोडक्टिव रहना इनको पसंद होता है। यह किसी न किसी काम में व्यस्त रहते हैं।