होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अंगूठे में छिपे हैं कई राज़, इस तरह जानें व्यक्ति का स्वाभाव

By Astro panchang | Nov 02, 2020

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ और अंगूठे की बनावट को देखकर उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मस्तिष्क रेखा बताती है कैसा होगा व्यक्ति का भाग्य, हाथ में इस जगह है मस्तिष्क रेखा तो प्यार में मिल सकता है धोखा

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अंगूठे को देखकर आपके स्वभाव के बारे में किन बातों का पता लगाया जा सकता है -  

लंबा अंगूठा
समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा लंबा होता है वे आकर्षित व्यक्तित्व के धनी होती हैं।  इसके साथ ही ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है।  ऐसे लोग कुशाग्र बुद्धि के होते हैं और ये किसी भी परिस्थिति को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।  ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं और इनके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती। 

छोटा अंगूठा
जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है वे दिमाग से ज्यादा अपने दिल की सुनते हैं।  ऐसे लोग दूसरों को सुझाव देते हैं लेकिन खुद की परेशानियों में सही समय पर फैसला नहीं ले पाते हैं।  इस तरह के अंगूठे के बनावट वाले लोग कविता, लेखन या संगीत सहित रचनात्मक कार्यों से जुड़े हुए होते हैं।  ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी प्यार की कमी नहीं होती है।   
 

इसे भी पढ़ें: हथेली पर बन रही है ये रेखा तो जल्दी होगी शादी, वैवाहिक जीवन में मिलेंगी खुशियाँ


कठोर या सख्त अंगूठा
कठोर या सख्त अंगूठे वाले लोग कठोर और गुस्सैल स्वाभाव के होते हैं।  लेकिन ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं और इनके पास बेहतरीन कूटनीतिज्ञ क्षमता होती है।  कभी-कभी ये लोग अपने गुस्से के कारण अपना काम बिगाड़ लेते हैं।   

नर्म और मुलायम अंगूठा
ज्योतिष्य शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा नर्म या मुलायम होता है वे जीवन के प्रति हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं।  ये लोग हमेशा कुछ पाने की लालसा में आगे बढ़ते रहते हैं।  ऐसे लोग व्यवसाय में सफलता के मंत्र जानते हैं और इन्हें पैसा कमाना बखूबी आता है।  

लचीला अंगूठा 
समुद्रशास्त्र के अनुसार ज‌िन लोगों का अंगूठा लचीला होता है और आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है उनमें हठ की कमी रहती है। ऐसे लोग मौके को बखूबी पहचानते हैं और परिस्‍थ‌ित‌ियों के अनुसार खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। लेक‌िन इन लोगों की बड़ी कमी यह होती है कि ये दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं। इस तरह के अंगूठे लोग धनवान होते हैं लेक‌िन बचत कर पाना इनके लिए मुश्क‌िल होता है।

सीधा अंगूठा
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का अंगूठा सीधा होता है वे स्वभाव से बहुत मेहनती होते हैं।  ऐसे लोग हर काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हैं।  ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग बहुत जुनूनी होते हैं यानि ये जो भी ठान लें उसे पा कर ही रहते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.