होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

कैसे पहचानें हथेली की धन रेखा, जानें कब चमकेगा आपका भाग्य

By Astro panchang | Mar 25, 2020

संसार के हर मानव जाति के जीवन में कर्म,भाग्य, किस्मत, लक आदि का विशेष स्थान है। सभी मनुष्य अपने जीवन के सुख-दुख, प्रगति, विपत्ति का लेखा-जोखा जानने को उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं कि आप अपनी हथेली में मौजूद धन रेखा को कैसे पहचानें। हथेली में छुपी इस रेखा से आप अपने जीवन में धन को किन माध्यमों से कितना कमा पाएंगे जान सकते हैं। कहावतों के अनुसार कहा गया है, 'समय ही धन है' लेकिन आज का युग समय के साथ धन-संपत्ति पर भी निर्भर है।
 
हर मनुष्य की हथेली में ही उसके पूरे जीवन काल की घटनाओं का राज छुपा होता है। हथेली में मौजूद सभी रेखाओं का कोई ना कोई अर्थ निकाला गया है। चलिए जानते हैं कि आप अपनी कमाई से ही धनवान बनेंगे या कहीं से आपको धन प्राप्त होगा जिससे आप धनी होंगे। आइए देखते हैं आपके हथेली की धन रेखा क्या कहती हैं...

सबसे पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि आप  किसी भी ज्योतिष को अपनी हथेली दिखाएं तो पता होना चाहिए कि कौन सी हथेली से आपको अपने कर्म, भाग्य और जीवन में प्राप्त होने वाले धन लाभों का पता चलेगा। ऐसी मान्यता है कि पुरुषों को दाएं हाथ की हथेली और महिलाओं को बाएं हाथ की हथेली दिखानी चाहिए। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है, अगर आप अपने दैनिक जीवन में दाएं हाथ का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो आप दाएं हाथ की हथेली को ही किसी भी ज्योतिष को दिखा करके अपने भविष्य के परिणामों को जान सकते हैं। यदि आप बाएं हाथ का इस्तेमाल अपने दैनिक जीवन में अधिक करते हैं तो अपने बाएं हाथ की हथेली से अपने कर्म और भाग्य का पता लगा सकते हैं।

धन योग को प्रबल करने वाली रेखा हर व्यक्ति की हथेली में अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर बनी होती है। प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में मौजूद छोटी-छोटी रेखाएं भी अत्यधिक धन की संभावनाओं को जन्म देती हैं। पूरे जीवन काल में आप किस वक्त कितना कमाएंगे हथेली में मौजूद रेखाएं तय करती हैं।

1. अगर हथेली में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और भाग्य रेखा मिलकर M आकृति निर्मित कर रही हैं। ऐसे में विवाह के उपरांत धन लाभ की अपार संभावनाएं नजर आती हैं। 30 से 55 वर्ष के बीच व्यवसाय या नौकरी में तेजी से उन्नत करते हुए आगे बढ़ेंगे। मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के हथेली में भी M आकार की आकृति नजर आती है।

2. यदि तर्जनी ऊंगली यानी गुरु पर्वत के पास अंगूठे के पास से निकल कर रेखा पहुंच रही है ऐसे यजमान अत्यधिक बुद्धिकौशल व क्षमतावान व्यक्ति माने जाते हैं। ऐसे लोग अपनी इसी क्षमता की बदौलत अपार धन कमाएंगे।

3. मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और ह्रदय रेखा मिलाकर हथेली में जब त्रिकोण का निर्माण करती हैं तब धन का आगमन कई दिशाओं से होता है, अर्थात ऐसे यजमानों के पास धन प्राप्ति के कई स्त्रोत मौजूद होते हैं।

4. सूर्य पर्वत से निकलकर एक रेखा भाग्य रेखा से जाकर मिलती है ऐसे लोग समाज में प्रतिष्ठित होंगे, आर्थिक मामलों में अत्यधिक प्रभावशाली माने जाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.