होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

हथेली में छुपी होती है हर व्यक्ति की लाइफ लाइन जानिए कितने साल जियेंगे आप

By Astro panchang | May 07, 2020

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक हस्त रेखाओं के अध्ययनानुसार संपूर्ण जीवन के क्रियाकलापों के साथ-साथ जीवन धारण कर एक लेख हथेलियों की रेखाओं में छुपा होता है। किसी भी ज्योतिष अथवा हथेली की रेखाओं से संबंधित ज्ञान रखने वालों से लाइफ लाॅन्ग होगी या नहीं यह जाना जा सकता है। आइए जानते हैं आपकी हथेली में मौजूद रेखाओं के बारे में जो जीवनकाल की जानकारी देती हैं।


हस्त रेखाओं के बारे में विस्तृत जानकारी के स्त्रोत को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। जिसमें जीवन रेखा की आकृति के अनुसार लम्बी आयु का राज जाना जा सकता है।


मणिबंध रेखाओं के अनुसार आयु का पता लगाया जा सकता है
कलाई और हथेली के जोड़ वाले स्थान को मणिबंध कहते हैं। मणिबंध में मौजूद रेखाओं की संख्या अनुसार लंबे या लघु जीवन का पता चलता है। यदि मणिबंध में केवल एक रेखा नजर आए तो ऐसे व्यक्ति लंबी आयु के भोगी नहीं होते हैं, लगभग 25 वर्षों की उम्र में ही जीवन समाप्त होने की प्रबल संभावना होती है। यदि मणिबंध में दो रेखाएं हो तो 50 वर्षों तक की आयु प्राप्त होती है। दोनों हाथों को मिलाकर किसी व्यक्ति के मणिबंधों में तीन रेखाएं हों तो व्यक्ति 75 से 80 साल तक की आयु तक जीवित रहता है। वहीं किसी व्यक्ति के दोनों हाथों के मणिबंधों में मौजूद रेखाएं क्रमशः चार-चार हों तो व्यक्ति का जीवन 100 वर्ष से भी अधिक का होता है।


ऐसा हो तो 70 साल से अधिक जिएंगे आप
किसी व्यक्ति की हथेली में आयु या जीवन रेखा हृदय व मस्तक रेखाएं लंबी व गहरी नजर आए ऐसे व्यक्ति लंबी आयु तक जीवित रहते हैं।  मणिबंध रेखाएं जिस भी जातक की हथेली में बिना कटे फटे स्पष्ट रूप से नजर आती हैं ऐसे लोग 70 साल से अधिक की आयु तक जीवित रहते हैं।


मणिबंध के पास हो कुछ ऐसा
मणिबंध रेखाओं के निकट स्वास्तिक चिन्ह की आकृति निर्मित होती प्रतीत हो तो ये लक्षण लम्बी उम्र के लिए शुभ होता है। जीवन के मूल्यों के बीच हस्तरेखाएं ज़िन्दगी के अहम हिस्सों के बारे में सटीक
जानकारियां देती हैं।


ऐसे लगाएं पता कितने साल जिएंगे आप
मान्यता के अनुसार अगर मणिबंधों में रेखाओं की गिनती करने के बाद कुल रेखाओं से 25 का गुणा करने पर कोई भी व्यक्ति कितने साल तक जिएगा  इसके बारे में जाना जा सकता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.