होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Palmistry के अनुसार Shani Parvat पर मजबूत रेखा वाले जातक बनते हैं बड़े अधिकारी

By Astro panchang | Oct 13, 2026

क्या आपको इस बात की जानकारी है कि हथेली में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और हृदय रेखा के अलावा शनि रेखा भी होती है। शनि रेखा बताती है कि आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। शनि रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती है, लेकिन जिनके हाथ में यह रेखा साफ और स्पष्ट रूप से दिखती है, वह बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन लोगों के जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनि रेखा कहां होती है और यह जीवन से जुड़े क्या संकेत देती है।

हथेली में शनि रेखा

शनि रेखा हथेली में शनि पर्वत पर स्थित होती है और शनि पर्वत हाथ की मध्यमा उंगली वाला स्थान होता है। जो रेखा मध्यमा उंगली के नीचे से शुरू होकर सीधे हृदय रेखा को स्पर्श कर जाती है, वह शनि की रेखा बेहद शुभ मानी जाती है। अगर आपके हाथ में भी ऐसी शनि रेखा है, तो ऐसे जातक काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।

शनि रेखा से मिलने वाले संकेत

माना जाता है कि जिनके हाथ में शनि की रेखा शुभ होती है, उनको हर काम में सफलता मिलती है।

ऐसे जातकों को जीवन में कम संघर्ष करना पड़ता है।

यह जातक जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसमें सफलता मिलती है।

इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है, क्योंकि शनि रेखा अपार धन-संपत्ति का संकेत देती है।

जिन जातकों की हथेली में शनि रेखा साफ और स्पष्ट होती है और अन्य रेखाओं से कटी नहीं होती है। वह लोग करियर में उच्च पद को प्राप्त करते हैं। वहीं यह लोग बड़े अधिकारी भी बन सकते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिनके हाथ में शनि रेखा होती है, उनको मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इन नियम को मानने से कुंडली में शनि और भी मजबूत होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

शनि रेखा बताती है कि व्यक्ति ईमानदार, न्यायप्रिय और मेहनती व्यक्ति है। वहीं ऐसा व्यक्ति अपने रिश्तों को पूरे ईमानदारी के साथ निभाते हैं।

वहीं जिनके हाथ में शनि रेखा कटी या फिर हल्की होती है। इन लोगों को सफलता मिलती है, लेकिन पहले काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.