होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

हथेली पर बन रहे हैं ये निशान तो सतर्क हो जाइए, जीवन में उठाने पड़ सकते हैं कई कष्ट

By Astro panchang | Aug 31, 2020

ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति का भाग्य जानने के बहुत से तरीके बताए गए हैं। कुछ लोग अपना भविष्य जानने के लिए जन्मकुंडली दिखवाते हैं तो कुछ टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हाथ पर बनी रेखाएं भी उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ पर बनने वाली रेखाओं से का संबंध उसके जीवन में होने वाली घटनाओं से होता है। हथेली पर बनी रेखाओं से भी व्यक्ति के भाग्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हमारी हथेली में  बनने वाली रेखाएं समय के साथ बदलती रहती हैं जिसके कारण हथेली पर अलग-अलग चिह्नों का निर्माण होता रहता है। इनमें से कई चिह्न बहुत शुभ माने जाते हैं जिनसे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। वहीं, हथेली पर कई चिह्नों का बनना अशुभ भी माना जाता है और इसके कारण व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली पर किन चिन्हों का बनना अशुभ माना जाता है - 

मंगल पर्वत पर जाल का निशान 
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मंगल पर्वत पर जाल के चिन्ह का निर्माण हो तो यह अशुभ माना जाता है। हस्तरेखाशास्त्र के मुताबिक हथेली में मंगल पर्वत पर जाल का चिन्ह बनना मानसिक पीड़ा का संकेत देता है। हालाँकि, जब हथेली पर यह चिन्ह बन रहा हो और अगर समय रहते आपको इस चिन्ह के बारे में जानकारी हो जाए तो आप इससे भविष्य में होने वाली कठिनाइयों से बच सकते हैं। हस्तरेखाशास्त्र विषेशज्ञों के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के मंगल पर्वत पर जाल का निशान बन रहा है तो उसे अपने इष्टदेव की पूजा-आराधना करनी चाहिए और गरीबों को दान करना चाहिए। किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद करने से भी लाभ होता है। 


केतु पर्वत पर जाल का निशान 
हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में केतु पर्वत पर जाल का निशान बन रहा हो तो इसका मतलब उसे आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। केतु पर्वत पर जाल का चिन्ह बनने से स्वास्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे जातक को कई तरह के रोगों से पीड़ा होने की संभावना होती है।  

शनि पर्वत पर जाल का निशान 
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शनि पर्वत पर जाल का निशान बन रहा हो तो यह भी अशुभ माना जाता है। हस्तरेखाशास्त्र के जानकारों के मुताबिक इससे जातक आलसी प्रवृति को हो जाता है। शनि पर्वत पर जाल बनने से व्यक्ति को हर कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यदि हथेली में शनि पर्वत पर जाल का निशान बन रहा हो तो व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए और आलास करने से बचना चाहिए।

मणिबंधरेखा पर जाल का निशान 
हस्तरेखाषास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंधरेखा पर जाल बन रहा हो तो उसे आने वाले समय में कार्यक्षेत्र से संबंधित परेशानी हो सकती है। मणिबंधरेखा पर जाल बनने से कार्यक्षेत्र में तरक्की में बाधा आ सकती है। हस्तरेखाषास्त्र विषेशज्ञों के अनुसार अगर किसी की हथेली में मणिबंध रेखा पर जाल का चिह्न बन रहा हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे होने वाली परेशानियों से बचने के लिए अपने आराध्यदेव से प्रार्थना करें और साथ ही अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.