होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

क्या आपकी हथेली पर मौजूद है विदेश जाने के योग? जानिए यहां

By Astro panchang | May 21, 2020

दुनिया में अनगिनत लोग ऐसे होते हैं जो अपने देश के अलावा विदेशों की यात्रा करने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं या उन्हें दूसरे देशों की यात्रा करने का शौक होता है। लेकिन अगर जानना चाहें कि आपके लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है या नहीं इसके लिए आपको हथेली में छुपे हुए राज के बारे में जानना होगा, जिसके कारण आप भी विदेश की यात्रा कर सकेंगे।

1. हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत स्थित होता है अगर बुध पर्वत के पास से कोई रेखा गुजरते हुए सूर्य पर्वत अर्थात अनामिका उंगली के पास तक खींची हुई नजर आती है। ऐसी हथेली वाले सभी लोग विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त करते हैं।

2. भाग्य रेखा जीवन रेखा स्पष्ट तो हम नजर आएं रेखाओं के ऊपर त्रिभुज जैसे चिन्ह नजर न आएं और चंद्र पर्वत उन्नत दिखाई दे ऐसे लोग कई बार विदेश की यात्रा करते हैं।

3. यदि चंद्र पर्वत पर भाग्य रेखा और जीवन रेखा से मिलती हुई एक रेखा दिखाई दे तो ऐसे व्यक्ति अधिकांशत विदेशों में ही रहते हैं।

4. चंद्र पर्वत की ओर जाने वाली रेखा जीवन रेखा से पोकर आई हो तो ऐसा व्यक्ति विदेश में रोजगार प्राप्त करने के अवसरों का भागी बनता है अर्थात विदेश यात्रा का प्रबल योग बनता है।

5. यदि चंद्र पर्वत के बीचो-बीच वर्गाकार की आकृति बन रही है ऐसे में विदेश यात्रा का योग बनता है।

6. चंद्र पर्वत के ऊपर हथेली की छोटी-छोटी रेखाएं जब 'X' आकार की आकृति का निर्माण करते हैं इसे भी विदेश की यात्रा का योग माना जाता है।

  7. किसी व्यक्ति के लिए विदेश यात्रा का योग बनाने में अहम भूमिका चंद्र पर्वत की होती है चंद्र पर्वत की छोटी-छोटी रेखाएं भी आपकी कई यात्राओं का कारण होती हैं। इसकी विदेश की यात्रा करने का मन बना रहे हैं, तो चंद्र को खुश करने का उपाय करना चाहिए।

8. जिन जातकों की हथेली में मणिबंध रेखा और जीवन रेखा के बीच में Y आकार की आकृति बनती नजर आए उनके लिए विदेश यात्रा का विशेष योग बनता है।

विदेश की यात्रा योग के लिए महत्वपूर्ण है हथेली की रेखाएं और पर्वत
लोगों के जीवन निर्धारण में अहम भूमिका हथेली में मौजूद रेखाओं पर्वतों की होती ही है, लेकिन ऐसी मान्यता भी है कि विदेश यात्रा के लिए भी हस्त ज्योतिष हाथ में छुपी रेखाएं और पर्वतों के निर्धारण को अहम मानते हैं। चंद्र पर्वत, शुक्र पर्वत, सूर्य पर्वत, शनि पर्वत, बुध और बृहस्पति पर्वत का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर असर जरूर डालता है। इसलिए हथेली की रेखाओं के बारे में जानना आवश्यक होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.