हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर शुभ-अशुभ लकीरों के अलावा पर्वतों पर कई तरह के निशान के बारे में भी बताया गया है। इनका हस्तरेखा ज्योतिष में विशेष महत्व होता है। हथेली पर बने पर्वत के ऊपर निशान से जातक के जीवन से जुड़ी कई खास बातों के बारे में मालूम होता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक पर्वत पर क्रॉस, त्रिभुज, मंदिर, घड़ा और मछली जैसे कई निशानों को खास माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गुरु पर्वत पर बने कुछ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
रेखाओं का बनना
हथेली पर तर्जनी उंगली के निचले हिस्से वाले भाग को गुरु पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर गुरु पर्वत पर एक से ज्यादा रेखाएं बनी होती हैं। तो इससे जातक के भाग्यशाली होने का संकेत माना जाता है। ऐसा जातक मेहनती और कार्यकुशल होता है।
त्रिभुज का निशान
अगर हथेली पर बने गुरु पर्वत के ऊपर कोई त्रिभुज का निशान होता है। तो इसको भी एक शुभ निशान माना जाता है। ऐसे जातक राजनीति के कार्यों में सक्रिय होते हैं। इन लोगों को कम उम्र में बड़ी सफलता प्राप्त होती है।
क्रॉस का निशान
गुरु पर्वत के ऊपर अगर क्रॉस का निशान बना है, तो इसको अच्छा माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर क्रॉस का निशान पाया जाता है। उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
कटी-फटी रेखाएं
कुछ लोगों की हथेली पर बने गुरु पर्वत के ऊपर कई रेखाएं एक-दूसरे को काटते हुए बनती हैं। जिसको हस्तरेखा शास्त्र में अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इससे कार्यों में बाधाएं आती हैं।