हस्तरेखा शास्त्र में हथेली को देखकर भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। हथेली की अलग-अलग रेखाएं, क्रॉस, शंकु और सर्किल जैसे कई निशान होते हैं। यह निशान और रेखाएं कहां और किस स्थिति में हैं, इसी के आधार पर किसी भी व्यक्ति का भाग्य जान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर मौजूद सभी निशान पूरी तरह से अशुभ या शुभ नहीं होते हैं। किसी भी निशान के शुभ-अशुभ फल का पता इस आधार पर चलता है कि वह कहां पर है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हथेली में क्रॉस पर निशान होने पर क्या होता है।
क्रॉस देता है ऐसा फल
हस्तरेखा के मुताबिक क्रॉस के निशान को अशुभ माना जाता है। यह जिस भी पर्वत पर होता है, उसके फल को अशुभ कर देता है। लेकिन गुरु पर क्रॉस का होना जातक को भाग्यशाली बना देता है।
शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है, तो व्यक्ति के जीवन में आकस्मिक दुर्घटना का संकेत होता है। ऐसे जातकों को संभलकर गाड़ी चलाना चाहिए।
सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान जातक के मान-सम्मान को कम करने का काम करता है। ऐसे लोगों को अथक प्रयासों के बाद भी दूसरों की प्रशंसा नहीं मिलती है। इसलिए सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान होना शुभ नहीं माना जाता है।
इसके अलावा बुध पर्वत पर क्रॉस होना जातक को बुद्धि को प्रभावित करता है। बुध पर क्रॉस के निशान वाले लोग कई बार जल्दबाजी के चलते गलत फैसले ले लेते हैं। जिस वजह से वह समस्याओं में फंस जाते हैं।
शुक्र पर्वत पर क्रॉस का निशान होना जातक को सौभाग्य और सुख से वंचित कर देता है। ऐसे जातक के प्रेम संबंध बीच में ही टूट जाते हैं और इन जातकों की इच्छाएं भी अधूरी रह जाती हैं।
क्रॉस का निशान देगा शुभ फल
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो, तो ऐसा जातक भाग्यशाली होता है। यह धार्मिक, पढ़ा-लिखा और धीर-गंभीर स्वभाव वाला होता है। वह जो चाहता है अपनी मेहनत के दम पर पा लेते हैं।
इस तरह से मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच क्रॉस हो, तो भी इसको शुभ माना जाता है। जिसके हाथ में ऐसा निशान हो, उसको आने वाले संकटों का पहले से अंदाजा हो जाता है। ऐसे जातकों को पर दैवीय आशीर्वाद होता है।