होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए क्या आपके हाथों में भी है मकर रेखा, ये है पहचान

By Astro panchang | Dec 12, 2019

ज्योतिष शास्त्र में हस्त रेखा का बहुत महत्व होता है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि हस्तरेखा ज्योतिष की एक ऐया जबरदस्त विद्या है जिससे लोगों के भविष्य का आसानी से अनुमान लगाया जा सकता हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में मनुष्य के भविष्य का अनुमान लगाने के लिए उसके हाथों में बनी रेखाओं और उनके आकार को देखा जाता है। हस्तरेखा देखने के लिए कुछ मुख्य लकीरे होती है जिसके जरिए भविष्य को देखा जा सकता है। ऐसे ही आज हम हाथ की मकर रेखा (मछली रेखा) के बारे में आपको कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे। 

खुशहाली का चिन्ह - ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हाथ में बनी मकर हस्तरेखा बहुत ही कम लोगों में पाई जाती है, जिसे खुशहाली का प्रतिक भी कहते हैं। लाखों में कही किसी एक के हाथ में ये रेखा पाई जाती है। हाथ में बनी रेखा हमेशा बनती बिगड़ती रहती हैं। हाथ की रेखा का बनना और बिगड़ना मनुष्य की परिस्तिथियों को दर्शाता है। अगर आपके हाथ में ये रेखा है तो आपके भविष्य के लिए ये एक अच्छा संकेत है। 

यहाँ दिखाई देती है रेखा - हाथ में बनी मछली की रेखा वैसे तो बहुत कम लोगों में पाई जाती है, लेकिन इसे ढूंढ़ने के लिए कोना ही देखा जाता है। मकर रेखा हाथ के कोने में पाई जाती है। 

कलाई- कलाई में बनी मकर रेखा (मछली रेखा) आपकी किस्मत चमकाने में काफी लाभदायक साबित होती है। अगर आपकी कलाई में भी मकर रेखा है तो जल्द ही आप विदेश की सैर करने के लिए तैयार रहें। 

हथेली की मकर रेखा - अगर महिला की हथेली में मकर रेखा है तो इसका मतलब है कि उस महिला का जीवन साथी जल्द ही धनवान होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिला की उल्टी हथेली का आधा भाग्य उसके जीवन साथी की स्थिति भी दर्शाता है। 

सूर्य के पास मछली शुभ - बता दें कि सामान्य तौर में हाथ पर बनी मछली की रेखा हाथ के निचले हिस्से में पाई जाती है, लेकिन कुछ लोग ऐसी किस्मत वाले  होते हैं जिनकी मछली रेखा हाथ में मौजूद सूर्य के पास होती है। सूर्य के पास मछली रेखा होने वाले लोगों का बचपन काफी सुख-सुविधाओं में बितता है। 

अंगूठे के पास मछली - जिन लोगों के अंगूठे के पास मकर रेखा पाई जाती है वो काफी आकर्षित लोग होते हैं जिनकी ख़ूबसूरती सब लोगों को पसंद आती हैं। इनकी सबसे खास बात ये होती है कि ये लोग बहुत जल्दी से सबको अपना दोस्त बना लेते हैं।     

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.