होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Moles On Body Signs: Palmistry के अनुसार माथे और आंखों पर तिल दिलाता है पद और मान-सम्मान

By Astro panchang | Nov 27, 2026

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली के आकार, रेखाओं और पर्वत आदि के बारे में काफी कुछ बताया गया है। इलृसमें शरीर पर मौजूद मस्सों, तिल और लहसन के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया है। माना जाता है कि शरीर पर कुछ तिल और मस्से काफी शुभ होते हैं, यह हमें जीवन में आने वाली खुशहाली और उतार-चढ़ाव के बारे में संकेत देते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर किसी जातक के माथे पर तिल होता है, तो उस जातक को चारों ओर से सम्मान और फायदा होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद मस्सों और तिल क्या शुभ और अशुभ संकेत देते हैं।

ऐसे करें तिल, लहसन और मस्से की पहचान

बता दें कि शरीर पर तिल जैसे आकार के श्याम रंग के निशान को तिल कहा जाता है। यह शरीर पर उभरा नहीं होता है। वहीं त्वचा से कुछ ऊंची बाहर निकली छोटी, राई या बाजरे जितनी गांठ हो, तो इसको मस्सा कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में ज्यादा बड़े मस्से को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं अगर शरीर के किसी हिस्से पर कुसुबे के रंग की तरह लाल रंग का निशान नजर आए, तो इसको लहसन कहा जाता है। माना जाता है कि मस्सा, तिल और लहसान अगर दिखने में साफ और आकर्षक हो, तो यह अच्छा फल देता है।

जानें शरीर पर तिल और मस्से से जुड़े शुभ और अशुभ संकेत

माथे पर लहसन या तिल होना

अगर किसी जातक के माथे पर तिल, लहसन या मस्सा होता है। तो इसको काफी शुभ संकेत होता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक ऐसे व्यक्ति हर स्थान पर खूब मान-सम्मान पाते हैं। इनको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलता है।

अगर किसी व्यक्ति के मस्तक पर दाहिनी ओर तिल होता है। तो ऐसा जातक जीवन में खूब पैसा कमाता है। वहीं अगर मस्तक पर तिल बाईं तरफ होता है, तो कुछ कम अच्छा फल मिल सकता है। लेकिन इन लोगों को अपनी मेहनत का फायदा जरूर मिलता है।

अगर किसी जातक की आंखों पर तिल है, तो वह अपने करियर में आगे जाकर राजनीति में एंट्री ले सकता है। इसके अलावा ऐसा व्यक्ति बड़ा अधिकारी भी बन सकता है।

अगर किसी व्यक्ति के मुख पर साफ और आकर्षक तिल हो, तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में मेहनत से खूब धन-दौलत कमा सकता है।

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के सिर के पीछे वाले हिस्से पर मस्सा होता है, तो इसको भी शुभ माना जाता है, ऐसे जातक काफी सौभाग्यशाली होते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक की पलक पर मस्सा हो, तो इसको अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। ऐसी स्थिति में उसको अपने जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

जन्म के बाद शरीर पर नए मस्से होना

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जन्म के बाद अगर आपके शरीर पर नए मस्से आएं, तो इसका अलग-अलग हिस्सों पर प्रभाव होता है। माना जाता है कि नाक पर मस्सा आना ऩए कपड़ों की प्राप्ति का संकेत होता है। कान पर मस्सा हो तो आभूषण की प्राप्ति और ज्ञान प्राप्ति का संकेत होता है। अगर ऐसे स्थान पर मस्सा हो, जहां पर सिर और गर्दन का जोड़ हो, तो ऐसे जातक को सतर्क रहना चाहिए। माना जाता है कि यह चोट-चपेट का संकेत हो सकता है और हाथ व उंगलियों पर मस्से का होना धन-आगमन और सौभाग्य का प्रतीक होता है।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.